Entertainment
oi-Shashank Mani Pandey
urvashi rautela temple controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों खबरों में हैं। वो अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया कि उत्तराखंड में उनके नाम का मंदिर है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उर्वशी को लोग ट्रोल करने लगे। साथ ही में उत्तरांखंड के कुछ धार्मिक संगठनो उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
उर्वशी ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा था, मेरे नाम का उत्तराखंड में मंदिर है। कोई अगर बद्रीनाथ जाता है तो उसके बगल में उर्वशी मंदिर भी है। इसी बीच सिद्धार्थ ने पूछा लोग पूजा और आशीर्वाद भी लेते हैं। तब उन्होंने कहा कि हां अब मंदिर है, तो वो भी करते ही हैं।

अब इस मामले में उर्वशी की टीम ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, उर्वशी ने कहा था कि उत्तराखंड में मेरे नाम का मंदिर । उन्होने ये नहीं कह कि उर्वशी रौतेला का मंदिर है। लोग अब ठीक से सुनते भी नहीं है। उन्होंने सिर्फ उर्वशी’ या ‘मंदिर’सुना। उनको लगता है कि उर्वशी रौतेला की पूजा करते हैं। मीडिया और लोगों को आरोप लगाने के पहले खुद से जांचना चाहिए। समाज को एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करनी चाहिए।
आपको बता दें, उत्तराखंड में जो उर्वशी मंदिर है, वो देवी सती से जुड़ा हुआ है। जिसका जिक्र हिंदू पौराणिक कथा में भी है। ये 108 शक्तिपीठ का भी हिस्सा है। लोग इसे भी शक्तिपीठ की मान्यताओं के अनुसार ही पूजा जाता है। शक्तिपीठ उस स्थान को कहा जाता है, जहां देवी सती के शरीर के अंग गिरे थे।
उर्वशी रौतेला के बयान पर टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने भी कमेंट किया है। उन्होंने कहा, भारत में हिंदू धर्म, एक प्रमुख धर्म है, जिसका मजाक उड़ाया जा रहा है, और यह दुखद है कि इस मुद्दे को संबोधित करने के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। रश्मि ने अपनी चिंता व्यक्त की है, धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के महत्व पर जोर दिया है। वह कहती हैं, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन चीजों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। भारत में हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया जा रहा है।” उनकी अपील, “कृपया धर्म के साथ खिलवाड़ न करें।”
-

Exclusive: शो ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ की कथा बनीं अफिया तैयब अली, जानिए कैसा है किरदार
-

ओरिजनल नहीं है आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ की कहानी, ‘लाल सिंह चड्ढा’ की तरह है रीमेक, जान लीजिए कहानी!
-

री-रिलीज होगी फिल्म ‘पीकू’, इरफान को खान याद कर भावुक हुई दीपिका पादुकोण, शेयर किया इमोशनल नोट
-

King Casting Update: शाहरुख खान की ‘किंग’ में हुई ‘मुन्नाभाई’ के सर्किट की एंट्री, जून में शुरू होगी शूटिंग!
-

Sitare Zameen Par Release Date: आमिर खान ने बदली ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेट, जानिए स्ट्रैटजी
-

Kesari 2 BO Collection Day 1: फीकी रही अक्षय की ‘केसरी चैप्टर 2’ की शुरुआत, देखिए कलेक्शन
-

Jaat BO Collection Day 9: सनी देओल की ‘जाट’ दिखा रही पूरा दम, जानें 9वें दिन कर ली कितनी कमाई
-

कौन हैं Seema Singh, जिनकी बेटी के संगीत सेरेमनी में पहुंचे फिल्मी सितारे? कभी खरीदा था करोड़ों का पेंटहाउस
-

Jaat 2 Story: सनी देओल स्टारर ‘जाट 2’ में दिखेगा फैमिली एंगल? फिल्म का प्लॉट भी सामने आया
-

Kesari 2 Online Leaked: ऑनलाइन लीक हुई अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’, फ्री में ऐसे हो रही डाउनलोड
-

आलीशान रेस्तरां के मालिक हैं ये 6 बॉलीवुड सेलेब्स, फिल्मों के अलावा फूड बिजनेस से कर रहे मोटी कमाई
-

Jaat: किस कानूनी विवाद में फंसी ‘जाट’? सनी देओल-रणदीप हुड्डा की फिल्म पर हुई FIR, जानें पूरा मामला

