International
oi-Sumit Jha
Red Corner Notice For Sheikh Hasina: बांग्लादेश पुलिस के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (NCB) ने इंटरपोल से 12 व्यक्तियों के खिलाफ रेड नोटिस जारी करने का औपचारिक अनुरोध किया है।
इस लिस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का भी नाम शामिल हैं। ये सभी वर्तमान में विदेश में रह रहे हैं। एनसीबी ने यह अनुरोध तीन अलग-अलग चरणों में प्रस्तुत किया।

भारत में शरण ली हुई है शेख हसीना
दरअसल, पिछले साल बांग्लादेश में हुए छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना (Sheikh Hasina) को प्रधानमंत्री का पद छोड़ना पड़ा था और उन्हें बांग्लादेश छोड़ कर भारत में शरण लेना पड़ा था। उसके बाद से ही शेख हसीना भारत में रह रही है। बांग्लादेश सरकार ने कई बार भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर चुका है।
जब भारत ने शेख हसीना को नहीं सौंपा उसके बाद बांग्लादेश सरकार ने ये बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें उनके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया गया है। साधारण भाषा में उन्हें फरार घोषित किया गया है।
ये भी पढ़ें Sheikh Hasina: ‘इसी वजह से अल्लाह ने मुझे ज़िंदा रखा है’, शेख हसीना ने दिए बांग्लादेश वापसी के संकेत
जानिए क्या होता है इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस?
इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस को सामान्य भाषा में रेड नोटिस कहा जाता है। यह एक ऐसा अनुरोध होता है जिसमें किसी अभियुक्त को ढूंढने और अस्थायी रूप से गिरफ्तार करने की अपील की जाती है। यह नोटिस इंटरपोल द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भगोड़ों को पकड़ने के लिए जानकारी साझा करने और सहयोग बढ़ाने का एक साधन है।
इस आधार पर भेजती है नोटिस
एनसीबी ऐसे नोटिस उन अपीलों के आधार पर इंटरपोल को भेजती है जो अदालतों, लोक अभियोजकों या जांच एजेंसियों से प्राप्त होती हैं। इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल के मुख्य अभियोजक कार्यालय ने पिछले वर्ष नवंबर में पुलिस से शेख हसीना और अन्य फरार व्यक्तियों को पकड़ने में इंटरपोल की मदद लेने का औपचारिक अनुरोध किया था।
ये भी पढ़ें Sheikh Hasina: शेख हसीना को किसी भी हाल में बांग्लादेश को नहीं सौंपेगा भारत, लेकिन क्या दलील देगा? जानिए

