थाने पहुंचे मनरेगा पीओ
तत्काल मनरेगा पीओ गौरव सिन्हा ने दरभंगा के साइबर थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने साइबर फ्रॉड के साथ चल रही बातचीत को पुलिस भी मॉनिटर करने लगी। इस दौरान साइबर क्रिमिनल को सामने पुलिस के होने का अहसास होते ही फोन डिस्कनेक्ट कर दिया गया।
साइबर थाने पहुंचते ही राज हो गया फाश
बता दें कि मनरेगा पीओ दरभंगा के सदर प्रखंड और बेनीपुर प्रखंड के प्रभार में चल रहे है। बीते शुक्रवार को उनकी बैठक डीडीसी के कार्यालय में थी। यह महज संयोग कहा जाय कि डीडीसी कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर ही साइबर थाना मौजूद होने के कारण पीओ साहब बातचीत करते थाना पहुंचे थे।
मामले में केस दर्ज, तफ्तीश शुरू
इस सम्बंध में डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सनहा दर्ज कर लिया गया है। साइबर फ्रॉड का पता लगाया जा रहा है। लोगों को साइबर क्रिमिनल के फोन से बचना चाहिये। इस तरह का फोन कॉल आए तो पुलिस में कम्पलेन दर्ज करानी चाहिए।

