Business
oi-Sumit Jha
Flipkart New Rule: ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी को आधिकारिक रूप से खत्म कर दिया है। अब सभी कर्मचारियों को सप्ताह में पाँच दिन ऑफिस आना अनिवार्य होगा।
Moneycontrol की रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू हुई वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी को खत्म कर दिया गया है। लगभग चार साल से रिमोट और हाइब्रिड मोड में कर्मचारी काम कर रहे थे।

पहले चरण में वरिष्ठ अधिकारी लौटे, अब सभी को बुलाया गया
महामारी के दौरान फ्लिपकार्ट ने अपने कर्मचारियों को अन्य टेक और रिटेल कंपनियों की तरह छूट देते हुए वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन दिया था। लेकिन पिछले एक साल में कंपनी ने धीरे-धीरे इस नीति को वापस लेना शुरू कर दिया था। पहले वरिष्ठ अधिकारियों को ऑफिस बुलाया गया और अब यह नियम सभी विभागों के कर्मचारियों पर लागू होगा।
ये भी पढ़ें Work Life Balance: ‘मैं समय और घंटों को लेकर…’, 90 घंटे काम वाली बहस पर बोले आकाश अंबानी
वापसी फेज़ वाइज बुलाया जाएगा
हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह वापसी फेज़ वाइज होगी और कुछ विशेष कार्यों की प्रकृति को देखते हुए अपवाद भी संभव हैं। इसके अलावा, कर्मचारियों को हर साल कुछ सीमित दिनों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा भी मिलेगी।
प्रतियोगिता बढ़ने के बीच लिया गया निर्णय
फ्लिपकार्ट का यह कदम ऐसे समय पर आया है जब भारत का ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स सेक्टर तेजी से बदल रहा है। इसके प्रतिद्वंदी Amazon पहले ही अपने कर्मचारियों के लिए हफ्ते में पाँच दिन ऑफिस आना अनिवार्य कर चुका है। साथ ही कंपनी बेंगलुरु के देवनहल्ली में एक नए बड़े ऑफिस में शिफ्ट होने की प्रक्रिया में है।
क्विक कॉमर्स कंपनियां भी इन-ऑफिस वर्क मॉडल पर चल रही
Meesho ने भी एक साल पहले ही फुल-टाइम इन-ऑफिस वर्किंग मॉडल अपना लिया था। क्विक कॉमर्स कंपनियां जैसे Blinkit और Zepto भी इन-ऑफिस वर्क मॉडल पर चल रही हैं। वहीं, Swiggy कुछ गिनी-चुनी कंपनियों में से एक है जो अभी भी हाइब्रिड सेटअप (तीन दिन ऑफिस और दो दिन वर्क फ्रॉम होम) की सुविधा देती है, हालांकि कुछ टीमें अपनी भूमिका के अनुसार रोज़ ऑफिस आती हैं।
ये भी पढ़ें Bank Rules Changing From 1 April: ‘ATM से पैसे निकालना होगा महंगा’, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे बैंक के ये 7 नियम
-

‘सोचा ना था कि प्यार में ऐसे भी होंगे इंतेहा’, सानिया मिर्जा के चेहरे पर आखिर क्यों छाई फिर उदासी?
-

Arjun Tendulkar ने इमोशनल होकर फैंस की ये खास अपील, तलाश रहे हैं नया घर! मांगी मदद
-

Monalisa ने सनोज मिश्रा की ‘गंदी नजर’ की खोली ऐसी पोल, फिर हाथ जोड़कर कही ऐसी बात
-

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai 15 april: आईपीएल में आज किसका मैच है- PBKS vs KKR
-

UP Board Result 2025: कब आएंगे यूपी बोर्ड मैट्रिक-इंटर के परिणाम? बोर्ड ने जारी की जरूरी सूचना
-

Salman Khan केस में नया मोड़, मैसेज भेजने वाला शख्स हिरासत में, 26 साल के लड़के को है ये बड़ी बीमारी
-

UP Board 2025: आज आएगा यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं का रिजल्ट? जानिए यहां
-

Gold Silver Price Today: अब दुल्हन के गले में बढ़ेगा सोने का भार! 24 कैरेट में जानें कितनी आई गिरावट
-

देर रात बांग्लादेशी एक्ट्रेस मेघना आलम के घर पर छापा, पुलिस ने जेल में डाला, जानें क्या हुआ उनके साथ
-

Tahawwur Rana को थी हमले की खबर, मुस्कुराते चेहरे के पीछे क्या थी साजिश? कर्मचारियों पर भी NIA की पैनी नजर
-

Bihar Weather News: 19 ज़िलो में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आज का मौसम अपडेट
-

Aligarh Saas Damad Love Story: ’14 घंटे की बातें, फिर भागने की आई रात’, 5 चैप्टर में सास-दामाद की थ्रिलर कहानी

