Entertainment
oi-Purnima Acharya
Who is Varun Grover: कॉमेडियन कुणाल कामरा को लेकर चल रहा विवाद हर रोज एक नया मोड़ ले रहा है। इस विवाद में कई तरह की नई बातें जुड़ रही हैं। अब इस मामले में पॉपुलर कॉमेडियन वरुण ग्रोवर ने भी चुटकी ली है।
वरुण ग्रोवर का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल
वरुण ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसके पहले उन्होंने एक खास डिस्क्लेमर डाला है। ये वीडियो वरुण ने ऐसे समय पर शेयर किया है, जब कॉमेडियन कुणाल कामरा विवाद चर्चा में है।

वीडियो के डिस्क्लेमर में वरुण ग्रोवर ने कही ऐसी बात
वायरल हो रहे वीडियो में वरुण ग्रोवर ने लिखा है- ये जोक्स हैं और इसमें वेन्यू की कोई गलती नहीं है। मेरी भी नहीं है, हमारे टाइम की है और अगर आपको बुरा लगे तो आप घड़ी तोड़ दें। इस डिस्क्लेमर के बाद से वरुण ग्रोवर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। वह अचानक ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं।
कौन हैं वरुण ग्रोवर? क्यों हो रही है उनकी चर्चा?
वरुण ग्रोवर एक फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन, फिल्ममेकर और राइटर हैं। साल 2015 में वरुण ग्रोवर ने 63वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट गीतकार का पुरस्कार अपने नाम किया था। साल 1980 में में जन्में वरुण ग्रोवर मूल रूप से देहरादून के रहने वाले हैं। वरुण ग्रोवर देश के मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। उनके कॉमेडी शोज काफी मशहूर हैं।
क्या है कुणाल कामरा विवाद?
आपको बता दें कि वरुण ग्रोवर के लेटेस्ट वीडियो में जो डिस्क्लेमर दिया गया है लोगों ने उसे कुणाल कामरा विवाद से जोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार बीते महीने कुणाल कामरा ने मुंबई में आयोजित एक शो में महाराष्ट्र के एक नेता पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद वह विवादों में घिर गए थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद शिवसेना के सदस्यों ने खार स्थित हैबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ भी की थी।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
आपको बता दें कि ये वही जगह थी, जहां पर कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो होता है। हालांकि ये मामला यहीं नहीं थमा था, इस पर एफआईआर भी हुई थी। वहीं, अब इस केस में कुणाल कामरा को मद्रास हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है और यही वो मामला है जिसकी वजह से कुणाल को बॉम्बे हाई कोर्ट जाना पड़ा था। फिलहाल इस केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा है कि फैसला नहीं आने तक कुणाल को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
-

Salman Khan केस में नया मोड़, मैसेज भेजने वाला शख्स हिरासत में, 26 साल के लड़के को है ये बड़ी बीमारी
-

देर रात बांग्लादेशी एक्ट्रेस मेघना आलम के घर पर छापा, पुलिस ने जेल में डाला, जानें क्या हुआ उनके साथ
-

JAAT BO Records: 7 दिन में ‘जाट’ के नाम इतने सारे रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस कर दिया धुंआ-धुंआ, सनी पाजी फिर सुपरहिट
-

Jaideep Ahlawat Net Woth: सेना में नहीं हो पाए भर्ती, एक्टिंग में बनाई पहचान, अब हैं करोड़ों के मालिक
-

क्या प्रेग्नेंट नहीं थी सागरिका घाटगे? बच्चा कहां से आया? जहीर खान ने ली सरोगेसी की मदद? क्यों उठ रहे ऐसे सवाल
-

सागरिका घाटगे से पहले इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे जहीर खान, लिव इन में रहे और फिर दिया ऐसा धोखा!
-

Salman Khan Case में गुजरात पुलिस का बड़ा खुलासा, धमकी देने वाले मयंक ने किया था ऐसा कांड, जानें पूरा मामला
-

‘तू ज्यादा बोल रहा है बेटा’, गोविंदा संग तलाक पर सुनीता आहूजा ने दिया ऐसा बयान, लोगों ने बंद किए कान
-

57 साल की उम्र में फिर से पापा बनने जा रहे हैं अरबाज खान? वीडियो में दूसरी पत्नी शूरा की दिखी ऐसी हालत
-

क्या आप सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के परिवार वालों को जानते हैं? भाईजान की सुरक्षा के लिए मिलती है इतनी सैलरी
-

शादी के डेढ़ महीने बाद इस फेमस एक्ट्रेस का हुआ ऐसा हाल, परेशान हालत में पति के सामने ही की ऐसी हरकत
-

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू, जानें अब तक कितने बिके टिकट्स
-

Saif Ali Khan केस में नया ट्विस्ट, 20 फिंगर प्रिंट्स को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सामने आया ऐसा सच
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 14 April: कल का मैच कौन जीता- लखनऊ vs चेन्नई
-

PBKS vs KKR Dream 11: पंजाब किंग्स के इन खिलाड़ियों पर लगाएं दांव, होगी मोटी कमाई, जानें बेस्ट ड्रीम टीम!

