India
oi-Ankur Sharma
Congress on ED: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा से ईडी ने मंगलवार को छह घंटे तक पूछताछ की है और आज भी उसने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी वाड्रा से हरियाणा के एक लैंड डील के बारे में पूछताछ कर रही है।
दरअसल ये मामला गुरुग्राम के शिकोहपुर का है, आरोप है कि वाड्रा ने यहां पर 7.5 करोड़ रुपये में जमीन खरीदकर डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेचा है।

वाड्रा से ईडी मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत पूछताछ कर रही है। ईडी के दफ्तर जाते वक्त मंगलवार को वाड्रा ने कहा था कि’ ये मामला 20 साल पुराना है और राजनीति से प्रेरित है, हमारी डील से पूरी पारदर्शिता पर आधारित है।’
आपको बता दें कि इस केस के अलावा ईडी दो अन्य केस की भी जांच कर रही है, उसके तार भी सोनिया गांधी के दामाद से जुड़े हुए हैं। ये दोनों केस हैं- बीकानेर जमीन घोटाला और लंदन के ब्रायंस्टन स्क्वायर में मकान की डील। मालूम हो कि ईडी ने इससे पहले 2018 और 2019 में वाड्रा से पूछताछ की थी।
सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर
जहां एक और वाड्रा ईडी के सवालों का जवाब दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की है, जिस पर कांग्रेस बुरी तरह से भड़क गई है और इसी के विरोध में आज वो पूरे देश में प्रदर्शन करने वाली है।
कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश में
इस बारे में बात करते हुए कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ‘ये सब मोदी सरकार की चाल है, ये सारे मामले राजनीति से प्रेरित हैं। मोदी सरकार नेशनल हेराल्ड की संपत्ति को गलत ढंग से हथियाई हुई है, वो कानून के नाम पर प्रायोजित अपराध है, वो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश में है लेकिन ऐसा हो नहीं पाएगा। हम बीजेपी के इस कदम की घोर निंदा करते हैं।’
कांग्रेस देशभर में करेगी विरोध प्रदर्शन (Congress)
इसके खिलाफ उन्होंने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को निर्देश जारी किया है कि वो आज वो संबंधित राज्यों में ईडी के ऑफिस के सामने और जिला स्तर पर केंद्र सरकार के कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन करें।
-

Robert Vadra Case: किस मामले में वाड्रा से ED ने 6 घंटे की पूछताछ? किन धाराओं में केस? कौन-कौन शामिल?
-

Robert Vadra की बढ़ी मुश्किलें! फिर से ED के रडार पर, शिखोपुर जमीन मामले में भेजा गया समन
-

Robert Vadra: किसी मॉडल से कम नहीं रॉबर्ट वाड्रा की बेटी, जानिए क्या करती हैं गांधी परिवार की नवासी?
-

Robert Vadra Net Worth: ED की रडार पर एक बार फिर वाड्रा, कितनी संपत्ति के मालिक हैं सोनिया गांधी के दामाद?
-

National Herald Case: राहुल-सोनिया गांधी पर चार्जशीट से भड़की कांग्रेस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान
-

‘RSS कब बनाएगा दलित, मुस्लिम या महिला सरसंघचालक?’, मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता का पलटवार
-

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने जाति जनगणना रिपोर्ट पर वोक्कालिगा विधायकों से बात की
-

आदित्यनाथ का आरोप: कांग्रेस ने अंबेडकर को भारत रत्न देने से इनकार किया, स्मारक को अवरुद्ध किया
-

सीएम योगी का आरोप- कांग्रेस ने बाबा साहब का अपमान किया, भारत रत्न से वंचित किया, स्मारक को अवरुद्ध किया
-

राजस्थान: बौंली में अम्बेडकर जयंती से पहले विवाद, विधायक इंदिरा मीणा ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
-

National Herald case क्या है? जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सैम पित्रोदा की बढ़ी मुसीबत
-

कौन हैं प्रताप सिंह खाचरियावास? जिनके यहां ED ने मारी रेड, 49000 करोड़ के घोटाले से जुड़ा है मामला
-

Uttarakhand Congress में बड़ा विभाजन! 2027 से पहले क्या कांग्रेस में होगी टूट, पूर्व मंत्री के बयान से बवाल
-

Zero Poverty Yojana: हर गांव के 20-25 परिवारों को मिलेंगी एक साथ सभी सरकारी सुविधाएं, सीएम योगी ने किया ऐलान
-

MP News: इस कारण नहीं मिलेगी सरकारी विभागों में सैलरी, अलर्ट रहें कर्मचारी

