Entertainment
oi-Purnima Acharya
Good News For Cinema Lovers: अगर आप फिल्मों के दीवाने हैं और थिएटर्स में जाकर मूवीज देखना आपको पसंद है तो ये खबर आपके लिए ही है। सिनेमा प्रेमियों के लिए ये खबर किसी स्पेशल गिफ्ट से कम नहीं है। खबर है कि अब हर मंगलवार को आप सिर्फ 99 रुपये में थिएटर में जाकर फिल्म देख सकते हैं।
पीवीआर और आईनॉक्स का खास ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश की प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर या आईनॉक्स (PVR or INOX) ने ‘ब्लॉकबस्टर ट्यूसडे’ के नाम से एक धमाकेदार स्कीम लॉन्च की है, जिसे जानने के बाद से सिनेमा प्रेमियों के बीच खुश की लहर दौड़ गई है।

हर मंगलवार को होगा धमाकेदार एंटरटेनमेंट
आपको बता दें कि इस खास स्कीम के तहत हर मंगलवार को मूवी टिकट्स की कीमत केवल 99 रुपये से 149 रुपये के बीच होंगी। जानकारी के अनुसार ये ऑफर सिर्फ नॉर्मल स्क्रीन पर ही नहीं बल्कि आईमैक्स (IMAX), 3डी, 4डीएक्स और स्क्रीनएक्स जैसे हाई-टेक फॉर्मेट्स पर भी लागू होगा।
300 से ज्यादा शहरों में शुरू हुआ ये ऑफर
ऐसे में अब सिनेमा लवर्स महंगे प्रीमियम फॉर्मेट्स का अनुभव भी ले पाएंगे। आम लोगों के लिए ये एक बेहद किफायती ऑफर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये ऑफर देशभर के 300 से भी ज्यादा शहरों में उपलब्ध है। अगर आपके शहर में पीवीआर (PVR) या आईनॉक्स (INOX) का थिएटर मौजूद है, तो आप भी इस खास मंगलवार का मजा ले सकते हैं।
फूड आइटम्स पर भी मिलेगा खास ऑफर
आपको बता दें कि ये स्पेशल स्कीम गत 8 अप्रैल 2025 (मंगलवार) से लागू हो चुकी है और अब से दर्शकों को हर हफ्ते एक बार सस्ते में कोई भी मूवी देखने का मौका मिल सकेगा। जानकारी के अनुसार पीवीआर या आईनॉक्स न सिर्फ टिकट्स पर छूट दे रहा है, बल्कि स्पेशल फूड आइटम्स पर भी कई तरह के ऑफर्स मिल रहे हैं। ऐसे में आप अपनी पसंद की फिल्म के साथ साथ मजेदार खाने का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
कैसे करें अपनी टिकट बुकिंग?
अगर आप भी इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो पीवीआर या आईनॉक्स की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर अपने नजदीकी सिनेमाघर में ट्यूजडे के शोज की बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि ध्यान रखें ये ऑफर सीमित सीट्स पर ही लागू होंगे इसलिए जल्दी बुकिंग करें।
-

Jaya Bachchan Video: पार्टी में महिला के साथ जया बच्चन ने की ऐसी हरकत, गुस्से से हुईं आग बबूला और फिर…
-

मुस्लिम से शादी करने के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी की हुई ऐसी हालत? रोजा रखने को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
-

7 साल में दोबारा ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में आईं Tahira Kashyap, वर्ल्ड हेल्थ डे पर दी जानकारी
-

CID Twist: एसीपी प्रद्युमन की मौत के बाद शो में आएगा नया ऑफिसर, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट!
-

Ground Zero Trailer: इमरान हाशमी स्टारर ‘ग्राउंड जीरो’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा एक्शन, इमोशन और जज्बा
-

Raid 2 Trailer: ‘रेड 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अजय देवगन और रितेश देशमुख आपको हिला देंगे
-

Sikandar Box Office: बुरी तरह पिटी सलमान खान की ‘सिकंदर’, 9वें दिन की कमाई आपको रूला देगी
-

दिवंगत डायरेक्टर संगीत सिवन की आखिरी फिल्म ‘कपकपीई’ की रिलीज डेट आई सामने, तुषार और श्रेयस होंगे हीरो
-

Sikandar BO Collection Day 8: बड़ी मशक्कत के बाद 100 करोड़ क्लब में पहुंची ‘सिकंदर’, जानिए कुल कलेक्शन
-

आर्यन खान की सीरीज में बॉबी देओल को मिला तगड़ा रोल, अपडेट्स जान ‘लॉर्ड’ के फैन हो जाएंगे गदगद
-

आयुष्मान खुराना के बचपन का प्यार हैं ताहिरा कश्यप, फिर भी थोड़ा फेम मिलते ही गर्लफ्रेंड को भूल बैठे थे एक्टर
-

शराब के नशे में चूर टीवी सीरियल के डायरेक्टर ने कार से 6 लोगों को कुचला, गुस्साई भीड़ ने कर दी पिटाई
-

अंजलि अरोड़ा ने ‘जाट’ के गाने पर किया ऐसा डांस, वीडियो देख सनी देओल के छूट जाएंगे पसीने
-

Ultimate Present: समय यात्रा की परिभाषा को फिर से गढ़ते अभिषेक द्विवेदी
-

‘बोला-बोला नीतीश कुमार…’, नेहा सिंह राठौर ने अब किस मुद्दे पर बिहार सरकार को घेरा, वायरल हुआ ये गाना

