India
oi-Pallavi Kumari
Waqf Bill News: वक्फ संशोधन विधेयक के इर्द-गिर्द बढ़ती संवेदनशीलता पर नई बहस को जन्म देने वाली एक परेशान करने वाली घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सेना के रिटायर कर्नल सूर्य प्रताप सिंह के साथ एक मुस्लिम ड्राइवर ने ‘वक्फ कानून’ पर चर्चा के लिए मारपीट की है। जी हां, रिटायर्ड कर्नल सूर्य प्रताप सिंह कानपुर से लखनऊ की यात्रा के दौरान अपने दोस्त के साथ फोन पर वक्फ बिल पर चर्चा कर रहे थे…जिसको सुनने के बाद ड्राइवर वसीम भड़क गया था।
ड्राइवर वसीम ने उन्नाव के आसपास अपने साथियों के साथ मिलकर रिटायर्ड कर्नल पर हमला किया और मारपीट की। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताकि उसने कर्नल सूर्य प्रताप सिंह के साथ गाली-गलौच भी की। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रिटायर्ड कर्नल सूर्य प्रताप सिंह सड़क पर लड़खड़ाते हुए चलते दिख रहे हैं।

#उन्नाव:- उन्नाव में पूर्व कर्नल पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल।#उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में एक पूर्व सैन्य अधिकारी कर्नल (सेवानिवृत्त) सूर्य प्रताप सिंह पर कैब चालक और उसके साथी से मारपीट का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि कर्नल देर रात एक पार्टी से लौट रहे थे, तभी… pic.twitter.com/yQsp0eVkoe
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) April 6, 2025 “>
कर्नल सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कैसे घटी ये घटना?
रिटायर्ड कर्नल सूर्य प्रताप सिंह, अब कानपुर में जिला सैनिक पुनर्वास कल्याण बोर्ड में कार्यरत हैं। उन्होंने शनिवार, 5 अप्रैल को इंटरसिटी यात्रा के लिए एक कैब बुक की थी। कर्नल सूर्य प्रताप सिंह के मुताबिक परेशानी तब शुरू हुई जब उन्हें यात्रा के दौरान एक फोन आया और उन्होंने एक दोस्त के साथ वक्फ बिल के इर्द-गिर्द चल रहे मुद्दे पर चर्चा शुरू कर दी।
ड्राइवर की पहचान वसीम के रूप में हुई है। रिटायर्ड कर्नल सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि वो शुरुआत में हमारी बातें सुनकर बिल्कुल चुप रहा था लेकिन रास्ते में अपने साथियों को बुलाया और रास्ते में एक स्टॉप पर रूका। उसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कर्नल सूर्य प्रताप सिंह को कैब से बाहर खींचा और मारपीट की।
Decorated Indian Army veteran Col Surya Prakash Singh brutally assaulted by mob over Waqf Bill talk. Attacked in cab, the filth like the cab driver is responsible for the growing hatred in India towards Muslims. This is not how a veteran should be treated in any country. pic.twitter.com/z57kWl5tyo
— Vedant (@justvedanttt) April 6, 2025 “>
रिटायर्ड कर्नल सूर्य प्रताप सिंह ने पुलिस शिकायत भी दर्ज कराई है
रिटायर्ड कर्नल सूर्य प्रताप सिंह ने बाद में स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें वसीम और कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।
घटना के बाद कर्नल सूर्य प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह स्पष्ट रूप से घायल दिखाई दे रहे थे और चलने में कठिनाई महसूस कर रहे थे।
वीडियो में उन्होंने कैब ड्राइवर और उसके साथियों पर फोन पर उनकी टिप्पणियों को लेकर निशाना साधने का आरोप लगाया, जिसके बारे में उनका दावा है कि वे वक्फ बोर्ड विवाद के बारे में आकस्मिक टिप्पणियां थीं, जो वर्तमान में देश भर में सुर्खियां बटोर रही हैं।
वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिससे ऑनलाइन कमेंट्री की बाढ़ आ घई है। लोगों ने कथित हमले पर नाराजगी जताई, वहीं कुछ यूजर ने सवाल उठाया कि क्या उस समय सूर्य प्रताप सिंह शराब के नशे में थे…क्योंकि वीडियो में दिख रहा है कि वो अस्थिर हैं।
वहीं चश्मदीद के बयानों और प्रारंभिक पुलिस बयानों ने नशे के दावे की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन किया है, लेकिन अधिकारियों ने नोट किया कि रिपोर्टिंग के समय तक मेडिकल जांच नहीं की गई थी।
पूरे मामले पर पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “सूर्य प्रताप सिंह के रुख से नाराज वसीम ने अपने साथियों को उन्नाव के आजाद नगर चौराहे पर बुलाया। सूर्य प्रताप सिंह को इस चाल के बारे में पता नहीं था, लेकिन वसीफ ने चौराहे पर कार रोकी और बहस फिर से शुरू कर दी। कुछ देर बाद, कुछ लोग मौके पर पहुंचे और सिंह पर हमला कर दिया।”
हमलावर रिटायर्ड कर्नल सूर्य प्रताप सिंह को बेहोशी की हालत में सड़क पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उन्नाव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि ड्राइवर और उसके एक साथी अनुज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया, “पूछताछ के दौरान वसीफ और अनुज ने दावा किया कि सूर्य प्रताप सिंह नशे में थे। आगे की जांच जारी है।” उन्होंने बताया कि पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
-

MP News: कब्रिस्तान की जमीन पर पुलिस मुख्यालय, मध्य प्रदेश में वक्फ संपत्तियों के विवाद और नए कानून का असर
-

जम्मू-कश्मीर विधान सभा में नए वक्फ कानून को लेकर जमकर हंगामा, NC विधायक ने फाड़ी कॉपी
-

Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी, अब पूरे देश में लागू होगा नया कानून
-

वक्फ कानून: विवादित 73,000 संपत्तियों पर क्या होगी कार्रवाई? राज्यों की प्रॉपर्टी का डेटा देख चौंक जाएंगे
-

Waqf Board: ‘केंद्र वक्फ बोर्ड को नियंत्रित नहीं करना चाहती, बल्कि…’, जेपी नड्डा ने साफ किया पार्टी का रुख
-

MI vs RCB Dream11: आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम! रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
-

Today SRH vs GT Dream11: आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम, करोड़ों की कमाई का शानदार मौका?
-

VIDEO: विराट को मिला बेशकीमती तोहफा, मुंबई के खिलाफ मैच से पहले खुशी से झूम उठे कोहली
-

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है, SRH vs GT
-

Gold Price: ₹93,540 से ₹55,000 हो जाएगी सोने की कीमत? हर दिन बढ़ते कीमत के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट!
-

Gold Rate Today: रामनवमी पर क्या है सोने और चांदी का भाव? 10 बड़े शहरों में क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 6 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- हैदराबाद vs गुजरात
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई vs आरसीबी
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 5 April: कल का मैच कौन जीता- पंजाब vs राजस्थान
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 6 April: कल का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs गुजरात

