India
oi-Pallavi Kumari
Karnataka minister G. Parameshwara ON Bengaluru molestation:’‘बड़े शहर में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं”, ये बयान बेंगलुरु छेड़छाड़ मामले पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने दिया है। गृह मंत्री जी. परमेश्वर के इस असंवेदनशील टिप्पणी ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर ने लिखा है कि ऐसे नेताओं के बयान से ही इस देश में ‘रेप कल्चर’ नॉर्मल हो रहे हैं और इसे बढ़ावा मिल रहा है।
विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी गृह मंत्री जी. परमेश्वर पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों को सामान्य बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। जी. परमेश्वर ने हाल ही में बेंगलुरु के सुद्दागुंटेपल्या में एक सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना पर ये विवादास्पद टिप्पणी की है। छेड़छाड़ की ये घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। इसके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

#WATCH | Bengaluru: Karnataka Home Minister G Parmeswara says, “Incidents like these tend to happen here and there in a big city like this. Whatever legal action needs to be taken will be done in accordance with the law. I have also instructed our commissioner to increase beat… https://t.co/28wRCjTGB3 pic.twitter.com/ylkawbEzzD
— ANI (@ANI) April 7, 2025 “>
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, “इस तरह की घटनाएं बड़े शहरों में यहां-वहां होती रहती हैं। जो भी कानूनी कार्रवाई की जानी होगी, वह कानून के अनुसार की जाएगी। मैंने अपने कमिश्नर को कार्रवाई तेज करने का भी निर्देश दिया है।”
उन्होंने आगे कहा, “बारिश और ठंड की परवाह किए बिना पुलिस लगातार चौबीसों घंटे काम कर रही है। यही कारण है कि बेंगलुरु में शांति है। बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में इस तरह की घटनाएं कभी-कभी होती रहती हैं।”
भाजपा ने कहा- अपराधों से लड़ने के बजाय उन्हें सामान्य बनाना, खतरनाक है
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,
”बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई और पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। चौंकाने वाली बात? आक्रोश या कार्रवाई के बजाय, कर्नाटक के गृह मंत्री और कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर ने इसे यह कहकर टाल दिया, “ऐसी घटनाएं बड़े शहर में होती रहती हैं।”क्या कांग्रेस को महिलाओं की सुरक्षा की इतनी चिंता है? जब सत्ता में बैठे लोग अपराधों से लड़ने के बजाय उन्हें सामान्य बना देते हैं, तो यह सिर्फ लापरवाही नहीं है – यह खतरनाक है। कीमतों में उछाल के बाद, कांग्रेस से कर्नाटक को यही मिला!”
A woman was molested in Bengaluru’s BTM Layout and the entire act was caught on camera.
The shocking part? Instead of outrage or action, Karnataka Home Minister and Congress leader G. Parameshwara dismissed it with a casual, “Such incidents do take place in a large city.”
Is… pic.twitter.com/hOsMJTRcMY
— BJP (@BJP4India) April 7, 2025 “>
सोशल मीडिया पर देखिए क्या बोल रहे हैं यूजर
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ”बेंगलुरु की एक महिला के साथ छेड़छाड़ का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा, “ऐसी चीजें बड़े शहरों में होती हैं।” इसी तरह से ‘रेप कल्चर’ को नॉर्मल बना दिया जाता है। जब नेता और उनके चीयरलीडर्स यौन हिंसा को पीआर मुद्दे के रूप में देखते हैं।
“Such things happen in big cities,” says Karnataka’s Home Minister after CCTV video of Bengaluru woman being molested goes viral.
This is how rape culture is normalised—when netas (& their cheerleaders) treat sexual violence as a PR issue.
My take: pic.twitter.com/4K9jYBN8cq
— Shiv Aroor (@ShivAroor) April 7, 2025 “>
एक अन्य यूजर ने लिखा, ”कर्नाटक में महिलाएं कैसे सुरक्षित महसूस कर सकती हैं, जब गृह मंत्री खुद ही अपराधों को “बड़े शहर का मुद्दा” मानकर अनदेखा कर देते हैं? गृह मंत्री परमेश्वर द्वारा महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को बेंगलुरू में नजरअंदाज करने की हिम्मत लापरवाही नहीं है, बल्कि यह कांग्रेस सरकार की अक्षमता और हर महिला के सुरक्षित महसूस करने के अधिकार के साथ विश्वासघात को दिखाता है। कांग्रेस के शासन में कर्नाटक तेजी से सड़ रहा है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, हमारी महिलाएं डर में जी रही हैं, और सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करने में व्यस्त है। मैं आग्रह करता हूं कि अक्षम गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए..!!”
How can women feel safe in Karnataka, when the Home Minister himself neglects the crimes as a “big city issue”?
Home minister Parameshwars audacity to dismiss Bengalurus rising crimes against women isnt negligence, its shows the CONgress governments incompetence and… pic.twitter.com/78HJPwoCdV
— Shobha Karandlaje (@ShobhaBJP) April 7, 2025 “>
Absolutely shameful and deeply disturbing.
This incident isn’t just an attack on one woman — it’s an attack on the very idea of safety in our cities.The fact that such crimes happen in broad daylight in #Bengaluru reflects a serious failure of law & order under the Karnataka gvt pic.twitter.com/FmmqpIl01H
— Dr Padma Veerapaneni ( Modi Ka Parivar) (@DrPadmaofficial) April 7, 2025 “>

