Last Updated:
Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में हीट-वेव चल रही है. केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार में हल्की से मध्य बारिश जारी है.
उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है. (File Photo)
Weather Forecast Today: पंजाब-हरियाणा सहित सहित दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में इस वक्त हीट-वेव चल रही हैं. कुछ-कुछ ऐसा ही हाल गुजरात और राजस्थान का भी है. अगर आप घूमने फिरने के शौकीन हैं तो इस पसीने भरी गर्मी से बचने के लिए आपके पास कुछ ऑप्शन अभी भी उपलब्ध हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनां तक केरल से लेकर कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से लेकर तमिलनाडु व अंडमान व निकोबार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अगर आप छुट्टी पर जाने का प्लान कर रहे हैं. तो इन राज्यों में फैमली को साथ लेकर जा सकते हैं.
मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत में भी आने वाले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. नॉर्थ-ईस्ट इंडिया भी टूरिज्य के नजरिए से लोगों के फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक रहा है. अगले कुछ दिनों यहां घूमने का प्लान बनाया जा सकता है. 8 अप्रैल को असम, मेघालय और बिहार के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश के भी आसार हैं. उधर केवल उत्तर या पश्चिम भारत ही नहीं मध्य भारत सहित पूर्वी भारत के कई भागों का तापमान भी तेजी से बढ़ता जा रहा है.
इन स्थानों पर घूमने का बनाएं प्लान
कर्नाटक: कर्नाटक में हम्पी एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, जो विजयनगर साम्राज्य के खंडहरों के लिए प्रसिद्ध है. मैसूर का मैसूर पैलेस अपनी भव्यता और दशहरा उत्सव के लिए आकर्षण का केंद्र है. कोर्ग (कुर्ग) हरी-भरी पहाड़ियों और कॉफी बागानों के लिए जाना जाता है, जो प्रकृति प्रेमियों को लुभाता है. इसके अलावा, बेंगलुरु एक आधुनिक शहर होने के साथ-साथ उद्यानों और नाइटलाइफ के लिए मशहूर है.
केरल: केरल को “ईश्वर का अपना देश” कहा जाता है. मुन्नार की चाय बागानों से घिरी पहाड़ियां, अल्लेप्पी के बैकवाटर्स और कोवलम बीच यहां के प्रमुख आकर्षण हैं. थेक्कडी का पेरियार नेशनल पार्क वन्यजीव प्रेमियों के लिए शानदार है. केरल की आयुर्वेदिक चिकित्सा और कथकली नृत्य भी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं.
तमिलनाडु: तमिलनाडु में महाबलीपुरम के प्राचीन मंदिर और मूर्तियां, मदुरै का मीनाक्षी मंदिर और ऊटी की पहाड़ियां प्रसिद्ध हैं. चेन्नई एक सांस्कृतिक और व्यापारिक केंद्र है, जबकि कन्याकुमारी में समुद्र तट और सनसेट और सनराइज का नजारा देखने लायक है.
अंडमान और निकोबार: यह द्वीप समूह अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है. हैवलॉक द्वीप का राधानगर बीच सफेद रेत और नीले पानी के लिए मशहूर है. पोर्ट ब्लेयर में सेलुलर जेल ऐतिहासिक महत्व रखती है. नील द्वीप और डिगलीपुर प्रवाल भित्तियों और साहसिक जल क्रीड़ाओं के लिए लोकप्रिय हैं.
नॉर्थ ईस्ट: नॉर्थ ईस्ट इंडिया के सात राज्य विविधता से भरे हैं. सिक्किम में गंगटोक और त्सोम्गो झील, मेघालय में शिलांग और चेरापूंजी की बारिश व गुफाएं, असम में काजीरंगा नेशनल पार्क, और अरुणाचल प्रदेश का तवांग मठ प्रमुख हैं। यह क्षेत्र पहाड़ों, जंगलों और संस्कृति के लिए आकर्षक हैण्

