India
oi-Pallavi Kumari
Weather Forecast India: देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है। उत्तर भारत में बढ़ते तापमान के साथ, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। दिल्ली के लिए आईएमडी ने 5 अप्रैल से 8 अप्रैल तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की भी उम्मीद है।
मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना भी जताई है। महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में हल्की नमी और बादल छाए रहने की संभावना है। मुंबई में मौसम आंशिक रूप सुहाना रहेगा। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों गर्मी लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज में हल्के बादल बादल के साथ तेज हवाएं चलेंगी।

राजस्थान के मैदानी इलाकों से लेकर दिल्ली और गुजरात के धूप से तपते सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र तक, लोग अब पहले से अधिक गर्मी महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह यह और भी बदतर हो जाएगा।
Delhi Weather Forecast: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज भी मौसम गर्म रहेगा। मौसम विभाग के दिल्ली में आज पारा 40 तक पहुंच सकता है। आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने कहा, “दिल्ली में वर्तमान में तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक है, जो 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। 7 अप्रैल तक लू जैसी स्थिति होने की संभावना है। 8 से 10 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की संभावना है, जिससे आंधी, तेज हवाएं और बारिश हो सकती है।”
शनिवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक था जबकि न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के अन्य निगरानी स्टेशनों ने भी उच्च तापमान की सूचना दी, जिसमें रिज पर 39.4 डिग्री सेल्सियस, आयानगर पर 38.1 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड पर 38 डिग्री सेल्सियस और पालम पर 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
देशभर के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
🔴 हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश सहित दिल्ली के कई आसपास के इलाकों में भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।
🔴 गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में गर्मी और बढ़ने वाली है।
🔴 जबकि उत्तरी कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आईएमडी की भविष्यवाणियों के मुताबिक अगले कुछ दिनों के दौरान मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा, जिससे पहले से ही खराब मौसम की स्थिति और खराब हो जाएगी।
🔴 एएनआई से बात करते हुए, आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने कहा कि राजस्थान में भी अगले 4-5 दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी। उन्होंने कहा, “गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में लू चलने की खबरें आ रही हैं, जो अगले 5-7 दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। राजस्थान में भी अगले 4-5 दिनों तक भीषण लू चलेगी, जिसके लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।”
🔴 आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि उत्तर भारत के पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में लू की स्थिति हो सकती है।
Rain Alert: इन राज्यो में होगी बारिश
आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने कहा कि तमिलनाडु और केरल में अगले दो दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने कहा, “अगले दो दिनों में तमिलनाडु, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होने की उम्मीद है। 7 या 8 अप्रैल से भारत के पूर्वी हिस्सों में तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है।”
इससे पहले शनिवार को चेन्नई के कई हिस्सों में बारिश हुई। चेन्नई में आईएमडी के क्षेत्रीय केंद्र ने तमिलनाडु के कुछ जिलों में बारिश, हल्की आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की।
अप्रैल से जून तक इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी
अप्रैल से जून तक जिन राज्यों में अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है, उनमें राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तरी कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल हैं।
-

Breaking News: कल तमिलनाडु दौरे पर पीएम मोदी, पंबन ब्रिज का करेंगे उद्घाटन
-

MP Weather: फिर से एक्टिव होगा मजबूत सिस्टम, इस तारीख से इन जिलों में होगी बारिश
-

MP Weather: इन जिलों पर आसमानी आफत का खतरा, क्या जमकर बरसेंगे बदरा, अलर्ट
-

Weather: मौसम में होगा बड़ा बदलाव, दिल्ली में गर्मी में तो राजस्थान में बारिश, पढ़ें आज का वेदर रिपोर्ट
-

Weather: आज कैसा रहेगा मौसम? किन राज्यों में होगी बारिश, कहां पड़ेगी भीषण गर्मी, पढ़ें वेदर रिपोर्ट
-

Weather Update: लखनऊ, कानपुर और आगरा में भीषण गर्मी, तपती धूप और बढ़ता पारा, जानें कब मिलेगी राहत?
-

IMD Heatwave Alert: अगले 5 दिन झुलसाएंगे! दिल्ली-राजस्थान-यूपी वाले भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, रेड अलर्ट
-

UP Weather Update: अभी और झुलसाएगा अप्रैल! लोगों की हालत बेहाल, मौसम विभाग ने बताया कब बरसेगी राहत की बारिश
-

Weather Forecast: चेन्नई समेत तमिलनाडु के 16 जिलों में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी
-

Power Cut: गर्मी का प्रकोप बढ़ा, बिजली-पानी की किल्लत पर अफसरों को सख्त निर्देश, लू से बचाव शुरू
-

Manoj Kumar Death: ‘भारत की बात सुनाने वाले’ अभिनेता मनोज कुमार का निधन, 87 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस
-

कौन हैं मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी? क्यों हो रही है उनकी चर्चा? दिल्ली में करते हैं ऐसा काम
-

Manoj Kumar की आखिरी पलों में हो गई थी ऐसी हालत, बेटे ने नम आंखों से बयां किया दर्द, क्या हुआ था एक्टर के साथ
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 3 April: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs हैदराबाद
-

Manoj Kumar Death: कैसे हुई मनोज कुमार की मौत? आखिर क्या हुआ था एक्टर को? क्या कोई बीमारी या फिर….

