मैच के बाद मोहम्मद सिराज ने क्या-क्या कहा?
मोहम्मद सिराज ने प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद अपने बयान में कहा, ‘मैं थोड़ा इमोशनल था। मैं यहां 7 साल रहा, लाल से नीली जर्सी बदली और इमोशनल हो गया था। लेकिन एक बार जब मुझे गेंद मिली तो मैं ठीक था। मैं रोनाल्डो का फैन हूं और इसलिए वह सेलिब्रेशन था। मैं लगातार खेल रहा था, लेकिन ब्रेक के दौरान मैंने अपनी गलतियां सुधारीं और अपनी फिटनेस पर काम किया। एक बार जब मुझे गुजरात टाइटंस ने चुना, तो मैंने आशीष भाई से बात की। वह (नेहरा) मुझसे कहते हैं कि जाओ और अपनी गेंदबाजी का आनंद लो और ईशु (इशांत) भाई मुझे बताते हैं कि किस लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करनी है। मेरा मानना है कि विश्वास रखना है और फिर पिच मायने नहीं रखती।’
इसके अलावा बात करें मैच की तो आरसीबी ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 169 रन बोर्ड पर लगाए। 170 रन का टारगेट गुजरात ने 17.5 ओवर में चेज कर लिया और बेंगलुरु को इस सीजन पहली बार हार का स्वाद चखना पड़ा।

