India
oi-Sumit Jha
Aurangzeb Controversy: आरएसएस के सरकार्यवाह सुरेश ‘भैयाजी’ जोशी ने सोमवार को महाराष्ट्र में मुगल सम्राट औरंगजेब की कब्र को लेकर उठे विवाद को ‘अनावश्यक’ करार दिया। पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने बताया कि, ‘औरंगजेब की कब्र का मुद्दा बेवजह उठाया गया है।

जिन्हें श्रद्धा होगी, वे जाएंगे
पूर्व आरएसएस महासचिव जोशी ने आगे कहा, ‘ वह यहीं (भारत में) मरा, इसलिए उसकी कब्र यहां बनाई गई। जिन्हें श्रद्धा होगी, वे जाएंगे। हमारे पास छत्रपति शिवाजी महाराज का आदर्श है। उन्होंने अफजल खान की कब्र बनवाई थी। यह भारत की उदारता और समावेशिता का प्रतीक है। कब्र बनी रहेगी, जिसे जाना है, वह जाएगा।’
ये भी पढ़ें Aurangzeb Tomb: तेज होती मांग के बीच क्या औरंगजेब की कब्र हटाना है इतना आसान? पढ़ें तमाम कानूनी दांव-पेच
राज ठाकरे ने कब्र को संरक्षित करने की मांग की थी
वहीं रविवार (30 मार्च) को राज ठाकरे ने जाति और धर्म के आधार पर नफरत की राजनीति से बचने की अपील की थी और कहा था कि इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘औरंगजेब और अफजल खान जैसे लोगों की कब्रों को संरक्षित किया जाना चाहिए ताकि उन्हें मराठा वीरता के प्रतीक के रूप में दिखाया जा सके।’
‘छत्रपति शिवाजी महाराज सामंतवाद के खिलाफ लड़ रहे थे’
ठाकरे ने लोगों से व्हाट्सएप पर इतिहास पढ़ने के बजाय सही स्रोतों से जानकारी लेने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज सामंतवाद के खिलाफ लड़ रहे थे। किसी ऐतिहासिक व्यक्तित्व के कमांडर या कर्मचारियों की जाति और धर्म न देखें, क्योंकि अलग-अलग समुदायों के लोग विभिन्न राज्यों के लिए काम करते थे।’
ये भी पढ़ें Aurangzeb Controversy: ‘सिर्फ औरंगजेब को टारगेट किया जाता है’, कांग्रेस नेता का अजीबोगरीब बयान
क्या है औरंगजेब विवाद?
दरअसल, 17 मार्च को विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के लगभग 200 से 250 सदस्य नागपुर के महल क्षेत्र में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास इकट्ठा हुए थे, जो औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
इसी दौरान अपवाह उड़ी की प्रदर्शन के दौरान धर्म ग्रंथ को जलाया गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया।
नागपुर में फैली हिंसा
इस अफवाह के बाद महल और हंसपुरी इलाके में उपद्रव की कुछ घटना सामने आई। देखते ही देखते हंसा पुरी क्षेत्र में हिंसा भड़क गई, अज्ञात व्यक्तियों ने दुकानों को तोड़ दिया वाहनों को आग लगा दी और पत्थरबाजी की।
इसके बाद शहर के कई इलाकों में हिंसा की आग फैल गई। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।
-

PM Modi In Nagpur: नागपुर दौरे पर पीएम मोदी, RSS संस्थापक हेडगेवार को दी श्रद्धांजलि, कई योजनाओं की सौगात
-

‘हमारे लिए राष्ट्रहित सबसे पहले, RSS भारत की संस्कृति का अक्षय वटवृक्ष’, नागपुर में PM मोदी ने की संघ की तारीफ
-

‘संघ किसी का विरोध करने में विश्वास नहीं करता है और…’, RSS के 100 साल पूरे होने पर बोले होसबोले
-

एल 2 एम्पुरान विवाद: केरल CM विजयन ने RSS पर ‘भय का माहौल’ पैदा करने का लगाया आरोप
-

RSS: समरस और संगठित हिन्दू समाज के लिए संघ ने लिए ये संकल्प, शताब्दी वर्ष पर आयोजित होंगे कई कार्यक्रम
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 28 Mar: कल का मैच कौन जीता- चेन्नई vs आरसीबी
-

Surya Grahan 2025: सूर्य को लगा ग्रहण, शनि ने भी बदली चाल, ये 4 राशियां होंगी मालामाल
-

MI vs GT Dream11, 29 March: आज के मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का बड़ा मौका?
-

Today DC vs SRH Dream11: आज के मैच की ये है सबसे धांसू ड्रीम XI टीम, करोड़ों की कमाई का बड़ा मौका?
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 29 Mar: कल का मैच कौन जीता- गुजरात vs मुंबई
-

RR vs CSK Dream11: आज के मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
-

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किस-किसका मैच है, RR vs CSK, DC vs SRH

