142 अरब रुपये की संपत्ति जब्त
भू-माफिया की 142 अरब रुपये से अधिक की चल-अचल अवैध संपत्तियां जब्त की गई हैं। वहीं, 68 माफिया और उनके करीब डेढ़ हजार सहयोगियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 617 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा 752 पर गैंगस्टर एक्ट लागू किया गया है।
प्रदेश का हर नागरिक सुरक्षित
यूपी पुलिस की सक्रियता और सीसीटीवी सर्विलांस जैसी आधुनिक तकनीकों ने अपराधियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस तरह सूबे की योगी सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश न केवल विकास के मामले में आगे बढ़ा है, बल्कि कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर भी एक नई मिसाल कायम की है। पुलिस प्रशासन की सक्रियता, तकनीकी उन्नयन और सख्त कानूनों ने अपराधियों को मिट्टी में मिला दिया है।
योगी सरकार में उत्तर प्रदेश का हर नागरिक सुरक्षित महसूस करता है। ये योगी सरकार की एक तरह से सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि 2017 में योगी सरकार बनने से पहले यूपी की कानून व्यवस्था विपक्षी दलों का मुद्दा होता था। इसी मुद्दे को भुनाकर बीजेपी ने यूपी की सत्ता में वापसी की थी और 2022 विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की थी।

