International
oi-Puja Yadav
Jay Bhattacharya: भारतीय मूल के प्रोफेसर जय भट्टाचार्य को अमेरिकी सीनेट ने मंगलवार,25 मार्च को स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ मेडिसिन में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया। डॉ. भट्टाचार्य ने 119वीं कांग्रेस में रोल कॉल वोट के पहले सत्र के दौरान 53-47 वोटों के साथ जीत हासिल की।
NIH हेड चुने जाने पर अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर मिच मैककोनेल ने भट्टाचार्य को बधाई देते हुए कहा, “आज नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ का नेतृत्व करने के लिए डॉ. जे. भट्टाचार्य के लिए मतदान किया गया। चिकित्सा अनुसंधान में व्यापक पृष्ठभूमि के साथ, मुझे उम्मीद है कि डॉ. जे. भट्टाचार्य एनआईएच में अच्छा नेतृत्व प्रदान करेंगे।”

अमेरिकी सीनेट ने अधिसूचित किया कि भट्टाचार्य, नव नियुक्त अमेरिकी स्वास्थ्य एवं मानव सेवा सचिव रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर के साथ मिलकर NIH को चिकित्सा अनुसंधान के स्वर्णिम मानक के रूप में पुनः स्थापित करने के लिए काम करेंगे।
Who is Jay Bhattacharya: जय भट्टाचार्य कौन हैं?
भारतीय मूल के प्रोफेसर जय भट्टाचार्य स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में हेल्थ पॉलिसी के प्रोफेसर होने के अलावा राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान ब्यूरो में रिसर्च एसोसिएट और स्टैनफोर्ड इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक पॉलिसी रिसर्च, स्टैनफोर्ड फ्रीमैन स्पोगली इंस्टीट्यूट और हूवर इंस्टीट्यूशन में सीनियर फेलो के रूप में भी कार्य करते हैं।
बता दें कि भट्टाचार्य स्टैनफोर्ड के जनसांख्यिकी और स्वास्थ्य एवं वृद्धावस्था के अर्थशास्त्र केंद्र का निर्देशन करते हैं, तथा उनका शोध सरकारी कार्यक्रमों, जैव-चिकित्सा नवाचार और अर्थशास्त्र पर केंद्रित है।
जय भट्टाचार्य ने ग्रेट बैरिंगटन डिक्लेरेशन के को-ऑथर भी थे जो अक्टूबर 2020 में प्रस्तावित लॉकडाउन का एक विकल्प था। उनके ये लेख शोध अर्थशास्त्र, सांख्यिकी, कानूनी, चिकित्सा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वास्थ्य नीति को कवर करने वाली पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं।
-

America H-1B VISA: FY 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन बंद, पहले चरण में कितने लोगों का हुआ चयन?
-

Sanjay Kumar Mishra: कौन हैं संजय कुमार मिश्रा, जो बनाए गए प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के सचिव?
-

Pakistani Woman Humara: जिंदगी के 9 दिन कभी नहीं भूल पाएगी पाक की हुमारा, भारत से लौटते फूट-फूटकर क्यों रोई?
-

India-China: भारत ने चीन के साथ बीजिंग में की कूटनीतिक वार्ता
-

‘विपक्ष को कैसे काम करना चाहिए यह सिखाने को तैयार हूं’, सीएम फडणवीस का बड़ा तंज
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 23 March: कल का मैच कौन जीता- चेन्नई vs मुंबई
-

मेरठ हत्याकांड में एक चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमी साहिल सौरभ के पैसों से करता था ये काम, मुस्कान देती थी साथ
-

कमेंट्री के जरिये कौनसा निजी एजेंडा चला रहे थे इरफान पठान, जिससे बीसीसीआई के कान हुए खड़े
-

कौन हैं कॉमेडियन कुणाल, एकनाथ शिंदे को लेकर ऐसा क्या कहा कि शिवसेना वाले हो गए आगबबूला, कितनी है संपत्ति?
-

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- DC vs LSG
-

DC vs LSG Dream11: दिल्ली कैपिटल्स-लखनऊ मैच की धांसू ड्रीम 11, रातोंरात 3 करोड़ की बड़ी रकम जीतने का मौका
-

Saurabh मर्डर केस में नया अपडेट, मां ने खोले नए राज! उसकी कौन सी गलती बन गई मौत का कारण?

