India
oi-Rahul Goyal
Karnataka Bandh: केएसआरटीसी ड्राइवर पर महाराष्ट्र में हुए हमले और ‘ग्रेटर बेंगलुरु गवर्नेंस बिल’ के विरोध में आज यानी शनिवार 22 मार्च को कन्नड़ समर्थक संगठनों ने बंद का आह्वान किया था। हालांकि, कन्नड़ समर्थकों का कर्नाटक बंद का आह्वान बेअसर रहा। बस सेवा और दुकानें सामान्य रूप से खुली हैं।
इस दौरान कन्नड़ समर्थकों ने सार्वजनिक सेवाओं को बाधित करने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस कर्मियों ने उनके इस प्रयास को नाकाम कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले महीने मराठी न जानने के कारण बेलगावी में एक सरकारी बस कंडक्टर पर कथित हमला हुआ था।

इस हमले के विरोध में राज्य के कई इलाकों में कन्नड़ समर्थकों द्वारा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कन्नड़ समर्थकों ने बस चालकों और दुकानदारों से सहयोग करने और इस मुद्दे पर समर्थन देने की अपील की। लेकिन, अधिकांश दुकानें सामान्य रूप से खुली रहीं और बस तथा अन्य परिवहन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा।
बेंगलुरु के मैसूर में कन्नड़ समर्थकों द्वारा हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए और बीएमटीसी-केएसआरटीसी बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बस चालकों और कंडक्टरों से बंद के आह्वान का समर्थन करने की अपील की। जैसे ही उनका आंदोलन तेज हुआ, पुलिस ने उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया।
कार्यकर्ताओं ने राज्य के अन्य हिस्सों में आने-जाने वाली बसों को रोकने के लिए निकास द्वार के पास धरना दिया। इस दौरान पुलिस ने कन्नड़ समर्थक समूहों के कुछ सदस्यों को एहतियातन हिरासत में ले लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दावणगेरे में भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। लेकिन, कई अन्य जिलों में बस और अन्य सेवाएं उपलब्ध हैं।
इतना ही नहीं, सब्जी, मेडिकल शॉप समेत अन्य दुकानें भी खुली हैं और सामान्य जीवन पर कोई असर नहीं पड़ा। हालांकि, मांड्या में बंद के समर्थन में कन्नड़ समर्थक सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। कन्नड़ सेना के कार्यकर्ताओं ने विशाल बाइक रैली के माध्यम से एमईएस के खिलाफ नारेबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर किया।
-

Bengaluru: बेंगलुरु में MDMA के साथ महिला गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट में छिपाकर करती थी तस्करी
-

Karnataka Bandh: कर्नाटक बंद आज, जानिए क्या खुला है और क्या बंद? देखें पूरी लिस्ट
-

भारत से क्यों खफा एलन मस्क? कंपनी X ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया केस दर्ज, जानें क्या लगाए आरोप?
-

Karnataka Bandh: कर्नाटक बंद के पीछे कौन लोग हैं, इसकी वजह और इसके आयोजकों की मांगें क्या हैं?
-

Karnataka Honeytrap: 49 मंत्रियों, विधायकों,नेताओं और जजों का हनीट्रैप! साजिश रचने वाला दिग्गज कांग्रेसी कौन?
-

कर्नाटक के विधायक पहले से ही हैं मालामाल! 31 MLA अरबपति, डिप्टी CM की प्रोपर्टी जान हो जाएंगे दंग
-

Video: ‘मर्दों को हफ्ते में 2 बोतल शराब ही दे दो, महिलाओं को मिल रहे 2000 ‘, कर्नाटक विधानसभा में MLA की मांग
-

हनी ट्रैप में फंसे 48 राजनेता, बनाई गई Video, कर्नाटक के मंत्री केएन राजन्ना का चौंकाने वाल दावा
-

Karnataka में पास हुआ मुस्लिम कोटा बिल, विधानसभा में भाजपा विधायकों ने किया हंगामा, स्पीकर पर फेंके पेपर
-

सरकारी ठेकों में मुसलमानों को आरक्षण देने वाला विधेयक क्या है? जिस पर आगबबूला हुई भाजपा, बता रही असंवैधानिक
-

कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली को रिझाने की फिराक में थी महिला, ऐन वक्त पर नाकाम हुई ‘हनी ट्रैप’ की कोशिश
-

Karnataka Bandh: बंद के विरोध में डीके शिवकुमार, जानिए क्या कहा?
-

’16 शानदार साल बिताने के बाद…’, वायरल हुआ चित्रा त्रिपाठी का ‘तलाक’ वाला पोस्ट, कौन हैं EX-पति अतुल अग्रवाल
-

चित्रा त्रिपाठी के Ex-पति अतुल अग्रवाल क्या करते हैं? कितनी है संपत्ति? तलाक के बाद क्यों चर्चा में है रिश्ता!
-

आंखों में नमी और लड़खड़ाते पांव, तलाक के बाद मास्क के पीछे छिपकर रोये युजवेंद्र चहल, VIDEO वायरल

