India
oi-Anjan Kumar Chaudhary
Delimitation exercise: परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कर्नाटक के गदग में एक कार्यक्रम के दौरान इस मुद्दे पर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यदि परिसीमन की प्रक्रिया जनसंख्या के आधार पर की जाती है, तो यह दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ ‘अन्याय’ होगा।
उनके मुताबिक ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे दक्षिण भारतीय राज्यों की लोकसभा में प्रतिनिधित्व क्षमता घट जाएगी। खड़गे ने जनता से इस कथित ‘अन्याय’ के खिलाफ एकजुट होने की अपील भी की।

Delimitation exercise: दक्षिण भारत के राज्यों पर असर
परिसीमन की प्रक्रिया के तहत संसद और विधानसभाओं में सीटों का पुनर्निर्धारण किया जाता है, जिसका प्रभाव सीधे राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर पड़ता है। कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा है कि उत्तर भारतीय राज्यों की लोकसभा सीटों में 30 प्रतिशत तक की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि दक्षिण भारतीय राज्यों की सीटों में कमी की जा सकती है। यह स्थिति दक्षिण के राज्यों के विकास और उनके अधिकारों को कमजोर कर सकती है।
Delimitation News: सहकारी संघवाद पर सवाल
खड़गे ने सहकारी संघवाद की अवधारणा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार राज्यों के अधिकारों में कटौती कर रही है और उन्हें मिलने वाले फंड को भी कम किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से कर्नाटक का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से कर्नाटक को मिलने वाली राशि में 58 प्रतिशत की कमी आई है।
Delimitation Politics: शिक्षा क्षेत्र में गिरावट
खड़गे ने शिक्षा क्षेत्र की कथित अनदेखी को भी गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में 50 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। उन्होंने सवाल किया कि जब आईआईटी, आईआईएम और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी होगी, तो हमारे बच्चे किस तरह प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ेंगे?
Delimitation: कांग्रेस का रुख
कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ किया कि उनकी पार्टी दक्षिण भारतीय राज्यों के अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस कथित ‘अन्याय’ के खिलाफ आवाज उठाएं और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें।
बता दें कि परिसीमन के मुद्दे को लेकर इस समय तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके सबसे ज्यादा आक्रामक है। तमिलनाडु में कांग्रेस भी उसकी सहयोगी है। यही वजह है कि कांग्रेस शासित कर्नाटक और तेलंगाना सरकार भी परिसीमन के मुद्दे पर डीएमके की राजनीति को हवा देने में लगे हुए हैं और कांग्रेस अध्यक्ष का बयान भी उसी राजनीति का संकेत दे रहा है। (इनपुट-पीटीआई)
-

MP News: मऊगंज में पुलिस टीम पर कैसे हुआ हमला, महिला SDOP और SI ने खुद को कमरे में बंद कर बचाई जान
-

Delimitation Row: ‘उत्तर भारत में एक महिला 10 पति रखती है’, कौन हैं दुरई मुरुगन, जिनके बयान पर मचा बवाल?
-

जानिए कौन हैं प्रेमचंद अग्रवाल, चार बार के MLA, स्पीकर, कैबिनेट मंत्री होने के बाद भी विवादों से रहा खास नाता
-

Bihar Politics: बेटे की एंट्री के लिए नीतीश कुमार तैयार, औपचारिक एलान जल्द! JDU के लिए क्यों जरूरी हैं निशांत?
-

उत्तराखंड से बड़ी खबर, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह
-

Delhi BJP: दिल्ली चुनाव जीतने के बाद भाजपा संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी, क्या हैं इसके सियासी मायने?
-

Nirmala Sitharaman: ‘तमिलनाडु बजट दस्तावेजों’ में ‘₹’ हटाना खतरनाक मानसिकता का संकेत: निर्मला सीतारमण
-

Who is Udaya Kumar Dharmalinga? कौन हैं उदय कुमार धर्मलिंगम? जो हैं ₹ सिंबल के डिजाइनर, DMK से है खास कनेक्शन
-

होली के दिन क्रिकेट जगत में पसरा मातम, स्टार खिलाड़ी की बेटी का हुआ निधन, कम उम्र में कैसे हुई मृत्यु
-

प्रवेश वर्मा के बजाय रेखा गुप्ता को क्यों BJP ने बनाया सीएम? इतने दिन बाद दिल्ली CM ने किया बड़ा खुलासा
-

Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन के यात्रियों के लिए पश्चिम और सेंट्रल रेलवे ने की ये घोषणा, जानें अपडेट
-

MUM vs DEL: WPL 2025 के फाइनल मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
-

Holi 2025: सोनाक्षी सिन्हा ने अकेले मनाई होली, लोगों ने मुस्लिम घर की बहू बनने पर किया ट्रोल, फिर मिला ये जवाब
-

Bihar Holi Dance video: बिहार के सरकारी ऑफिस में अश्लीलता की सारी हदें, डांसर के साथ अफसरों का वीडियो वायरल
-

Bihar News:चाचा के साथ Video Viral होने के बाद भतीजी की मौत, पुलिस ने डेढ़ महीने बाद किया हैरतअंगेज़ खुलासा

