ये नेता रहेंगे मौजूद
पार्टी ने एक संदेश में कहा कि दिल्ली इकाई की सह-प्रभारी अलका गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन और भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत और बांसुरी स्वराज सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। सूत्रों ने बताया, ‘महिला सहायता योजना के लिए पंजीकरण शुरू करने की घोषणा जेएलएन स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में की जाएगी।’
क्या हैं शर्तें?
बीजेपी ने फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में दिल्ली में सत्ता में आने पर ‘महिला समृद्धि योजना’ के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। सूत्रों ने बताया कि कुछ पात्रता मानदंडों में संभावित रूप से यह हो सकता है कि महिलाओं की आयु 21-60 वर्ष होनी चाहिए और उनकी वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं हो।
आज से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने पिछले सप्ताह कहा था कि योजना के लिए पंजीकरण 8 मार्च से शुरू होगा और पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी, जिसके बाद हर आर्थिक रूप से गरीब महिला को 2,500 रुपये देने की पूरी प्रक्रिया डेढ़ महीने में पूरी हो जाएगी। दिल्ली में विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) ने बीजेपी सरकार की इस बात के लिए आलोचना की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संबंध में ‘वादा’ करने के बावजूद इस योजना को दिल्ली मंत्रिमंडल की पहली बैठक में मंजूरी नहीं दी गई।

