India
oi-Bhavna Pandey
7th Jan Aushadhi Diwas 2025: देश भर में 1 मार्च से 7 मार्च तक 7 वां जन औषधि दिवस सप्ताह धूमधाम से मनाया जा रहा है। जन औषधि दिवस सप्ताह के अंतिम दिन देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य राज्यों में जन औषधि की जागरूकता को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर कुतुब मीनार को 6 से 7 मार्च, 2 को जन औषधि दिवस 2025 की थीम से रोशन किया गया। कुतुब मीनार पर विशेष लाइट के सजाकर दिल्लीवासियों को संदेश दिया गया।

वहीं ओडिशा के पुरी में नीलाद्री बीच के तट पर प्रसिद्ध रेत कलाकार पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने एक शानदार रेत पर शानदा आकृति बनाई। कलाकृति ने “दाम कम दवाई उत्तम” विषय को दर्शाया गया। जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सुलभ स्वास्थ्य सेवा के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को जनता तक पहुंचाने में कामयाब रहा।
बता दें प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के तहत जन औषधि दिवस सप्ताह 2025 का आयोजन किया गया। इस पूरे सप्ताह आम नागरिकों को जन औषधि केंद्रों पर उपलब्ध सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयों से होने वाले फायदे और बचत के बारे में जागरूक किया गया। जन औषधि, दाम कम – दवाई उत्तम की थीम पर आधारित इस स्पेशल सप्ताह के तहत देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
7 वां जन औषधि दिवस सप्ताह 1 से 7 मार्च 2025 तक पूरे देश में मनाया जा रहा है । इस पूरे सप्ताह आम नागरिकों को जन औषधि केंद्रों पर उपलब्ध सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयों से होने वाले फायदे और बचत के बारे में जागरूक किया जा रहा है। आइये, भारत सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा… pic.twitter.com/AQvkAeiehp
— Pradhan Mantri Bhartiya Janaushadhi Pariyojana (@pmbjppmbi) March 6, 2025

