India
-Pallavi Kumari
Mallikarjur Kharge on PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मुखवा मंदिर का दौरा किया, जहां उन्होंने देवी गंगा के शीतकालीन निवास स्थान पर पूजा अर्चना की। पीएम मोदी की इस यात्रा की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आलोचना की। खड़गे ने गंगा नदी की सफाई को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने नमामि गंगे पर प्रगति की कमी के लिए मोदी सरकार की आलोचना की है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर कहा कि मोदी जी ने कहा था कि उनको “माँ गंगा ने बुलाया है” पर सच ये है कि उन्होंने गंगा सफाई की अपनी गारंटी को “भुलाया” है ! करीब 11 वर्ष पहले 2014 में नमामि गंगे योजना लॉंच की गई थी। गंगा जीवनदायनी है। भारत की संस्कृति और उसकी आध्यात्मिक धरोहर है, पर मोदी सरकार ने गंगा सफ़ाई के नाम पर माँ गंगा से केवल धोखा ही किया है।”

खड़गे ने नमामि गंगे योजना को लेकर मोदी सरकार पर उठाए सवाल
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ”नमामि गंगे योजना में मार्च 2026 तक ₹42,500 करोड़ का फंड इस्तेमाल किया जाना था, पर संसद में दिए गए प्रश्नों के जवाब से पता चलता है कि दिसंबर 2024 तक केवल ₹19,271 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यानि मोदी सरकार ने नमामि गंगे योजना के 55% फंड खर्च ही नहीं किये हैं। माँ गंगा के प्रति इतनी उदासीनता क्यों?
मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे लिखा, ”2015 में मोदी जी ने हमारे NRI साथियों से क्लीन गंगा फंड में योगदान देने का आग्रह किया था। मार्च 2024 तक इस फंड में ₹876 करोड़ दान दिए गए, पर इसका 56.7% अब तक इस्तेमाल नहीं हुआ है। इस फंड का 53% सरकारी उपक्रमों से दान लिया गया है।”
मोदी जी ने कहा था कि उनको “माँ गंगा ने बुलाया है” पर सच ये है कि उन्होंने गंगा सफ़ाई की अपनी गारंटी को “भुलाया” है !
क़रीब 11 वर्ष पहले, 2014 में, नमामि गंगे योजना लॉंच की गई थी।
🌊नमामि गंगे योजना में मार्च 2026 तक ₹42,500 करोड़ का फंड इस्तेमाल किया जाना था, पर संसद में… pic.twitter.com/nhQzgmGfiO
— Mallikarjun Kharge (@kharge) March 6, 2025 “>
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ”नवंबर 2024 का राज्य सभा उत्तर बताता है कि नमामि गंगे के 38% प्रोजेक्ट्स अभी लंबित हैं। STPs बनाने के लिए कुल आवंटित फंड का 82% खर्च किया जाना था पर 39% STPs अभी भी पूरे नहीं हुए हैं, और जो पूरे हुए हैं वो चालू ही नहीं हैं।”
खड़गे बोले-गंगा ग्राम के नाम पर मोदी सरकार ने सिर्फ शौचालयों का निर्माण कराया
मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने एक्स पोस्ट के आखिर कहा, ”अन्य शोध के मुताबिक सॉलिड वेस्ट की बढ़ोतरी के कारण गंगा जल में पारदर्शिता घटकर मात्र 5% रह गई है, जो गंभीर प्रदूषण का संकेत है। मई और जून 2024 के बीच गंगा में प्लास्टिक प्रदूषण में 25% की वृद्धि हुई, जिससे प्रदूषण का संकट और भी बढ़ गया।”
उन्होंने आगे कहा, ”गंगा ग्राम के नाम पर मोदी सरकार ने केवल शौचालयों का निर्माण कराया है। 5 राज्यों में गंगा किनारे 1,34,106 हेक्टेयर का वनीकरण करना था, जिसकी लागत ₹2,294 करोड़ थी, पर 2022 तक 78% वनीकरण नहीं हुआ और 85% फंड इस्तेमाल नहीं हुए, ऐसा RTI ने खुलासा किया है।”
-

प्रधानमंत्री ने की ‘घाम तापो’ के तौर पर उत्तराखंड विंटर टूरिज्म की ब्रांडिंग, कहा- हर सीजन में पयर्टन रहे ऑन
-

Donald Trump Speech:’हम ग्रीनलैंड हासिल करेंगे’, 8 Point में जानें ट्रंप ने 1 घंटे 40 मिनट में क्या-क्या कहा?
-

‘कोई भी सीजन ऑफ सीजन नहीं’, पीएम मोदी ने उत्तराखंड पर्यटन को दिया बढ़ावा
-

मां गंगा के शीतकाल प्रवास मुखबा गांव पहुंचे PM मोदी, विशेष पूजा अर्चना के साथ पुरोहितों ने किया जोरदार स्वागत
-

PM मोदी की उत्तरकाशी के मुखबा में आज शीतकाल यात्रा, पूजा अर्चना के बाद हर्षिल में है खास आयोजन,ये है कार्यक्रम
-

केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे को मंजूरी, CM धामी ने पीएम मोदी का व्यक्त किया आभार
-

‘पीएम मोदी के रिटायरमेंट का समय आ गया है इसलिए’, शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत के बयान पर भड़क उठी भाजपा
-

Breaking LIVE: फारूक अब्दुल्ला बोले- बीजेपी मिटाना चाहती है मुगलों का इतिहास
-

‘तमिल से प्यार है तो पीएम मोदी केंद्र सरकार के ऑफिस से हटाए हिंदी’, तमिलनाडु सीएम स्टालिन का तंज
-

Women’s Day पर महिलायें संभालेंगी पीएम मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट, बताएगी सफलता की स्टोरी
-

Sania Mirza: सानिया मिर्जा ने थामा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का हाथ, स्टेज पर सरेआम खुलकर किया ऐसा काम
-

Aaj ka Match Kon Jeeta 4 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
-

Delhi News: दिल्ली में अंधाधुंध फायरिंग, केजरीवाल की बढ़ सकती मुश्किल, मौसम का मिजाज, दिल्ली में क्या है खास?
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, IND vs AUS
-

IND vs AUS Dream 11: आज के सेमीफाइनल मैच की ये है बेस्ट ड्रीम टीम, रोहित शर्मा-ट्रेविस हेड के बीच होगी टक्कर

