Entertainment
oi-Purnima Acharya
Tamannaah Bhatia Vijay Varma Breakup Reason: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि बॉलीवुड के इस फेमस कपल का ब्रेकअप हो गया है। कहा जा रहा है कि दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है।
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का ब्रेकअप
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक हैं। हालांकि कपल के ब्रेकअप को लेकर तरह तरह की बातें सामने आ रही हैं। दरअसल दोनों ने अपनी एक साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया से डिलीट कर दी हैं जिसके बाद से इनके अलग होने की खबर फैल गई है।

तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा के ब्रेकअप की असली वजह
-वहीं अब तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के ब्रेकअप की असली वजह का खुलासा हो गया है। सियासत डेली की एक लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के बीच दरार तब शुरू हुई जब एक्ट्रेस को परिवार की तरफ से घर बसाने का दबाव दिया जा रहा था।
-रिपोर्ट में कहा गया है कि तमन्ना भाटिया की उम्र 35 साल है और वह अब शादी कर घर बसाने के लिए एक्साइटेड थीं। उन्होंने ये बात अपने बॉयफ्रेंड विजय वर्मा को बताई थी।
-हालांकि विजय वर्मा शादी को लेकर सीरियस नहीं थे। न्यूज पोर्टल ने दावा किया है कि यही बात दोनों के बीच टेंशन का मुद्दा बन गई थी। हालांकि वनइंडिया हिंदी इन दावों की पुष्टि नहीं करता है।
क्या ब्रेकअप के बाद दोस्त बने रहेंगे तमन्ना और विजय?
-आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही पिंकविला की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी। वहीं एक सूत्र ने बताया था कि रिश्ते में दरार आने के बाद भी कपल ने एक-दूसरे के लिए म्यूचुअल रिस्पेक्ट बनाए रखी थी।
-सूत्र के अनुसार तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्त बने रहने की कोशिश करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा कुछ हफ्ते पहले एक कपल के रूप में अलग हो गए हैं लेकिन दोनों अच्छे दोस्त बने रहने की योजना बना रहे हैं।
-सूत्र ने बताया है- तमन्ना और विजय अपने-अपने शेड्यूल में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हालांकि अभी तक न तो तमन्ना और न ही विजय ने इस मामले पर कोई रिएक्शन दिया है।
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की डेटिंग
-तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने साल 2022 में डेटिंग शुरू की थी। दोनों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की बेव सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में एकसाथ काम किया था। इसी के शूटिंग सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी।
-वहीं तमन्ना भाटिया ने जून 2023 में एक इंटरव्यू के दौरान अपने और विजय वर्मा के बीच के रिश्ते को कंफर्म किया था।
-इसके बाद विजय वर्मा ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट शो में अपने रिश्ते की घोषणा की थी।
-विजय वर्मा ने कहा था- मुझे लगता है कि हम दोनों इस बात पर सहमत थे कि अगर हम एक साथ समय बिताना पसंद करते हैं और अगर हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं, तो इसे छिपाने की कोई जरूरत नहीं है। किसी भी रिश्ते को छुपाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। मैं अपनी फिलिंग्स को पिंजरे में कैद नहीं करना चाहता था।
-

तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा का खत्म हुआ रिश्ता! करीबी ने बताया कुछ हफ्ते पहले कपल ने लिया फैसला
-

Tamannaah Bhatia Net Worth: खूबसूरत हुस्न ही नहीं करोड़ों की संपत्ति की भी मालकिन हैं तमन्ना भाटिया
-

Tamannaah Bhatia-Vijay Varma: कौन है ज्यादा अमीर, तमन्ना भाटिया या विजय वर्मा? क्या पैसों के लिए हुआ ब्रेकअप?
-

क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले में फंसीं तमन्ना भाटिया और काजल अग्रवाल, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी और बताया सच
-

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का हुआ ब्रेकअप, तो कपल ने डिलीट की रोमांटिक फोटोज, जानें क्या है सच?
-

जब विराट कोहली से इश्क लड़ा बैठी थीं तमन्ना भाटिया, एक ऐड शूट के बाद उड़ी थी अफवाह, लेकिन फिर….
-

Sania Mirza: सानिया मिर्जा ने थामा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का हाथ, स्टेज पर सरेआम खुलकर किया ऐसा काम
-

Aaj ka Match Kon Jeeta 4 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
-

Delhi News: दिल्ली में अंधाधुंध फायरिंग, केजरीवाल की बढ़ सकती मुश्किल, मौसम का मिजाज, दिल्ली में क्या है खास?
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, IND vs AUS
-

IND vs AUS Dream 11: आज के सेमीफाइनल मैच की ये है बेस्ट ड्रीम टीम, रोहित शर्मा-ट्रेविस हेड के बीच होगी टक्कर
-

राजस्थान की राजकुमारी से इश्क कर बैठा ये क्रिकेटर, दुश्मन बना जमाना लेकिन प्रिसेंज ने नहीं छोड़ा साथ
-

IND vs AUS Semi Final: आखिर क्यों काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी भारतीय टीम? सामने आई बड़ी वजह
-

आज का वृश्चिक राशिफल: आर्थिक रूप से दिन बढ़िया, जमकर बरसेगी लक्ष्मीकृपा
-

आज का धनु राशिफल: आत्मचिंतन का वक्त, खुद को वक्त दें

