Last Updated:
Hindu Biggest Danger: हिन्दुओं के लिए सबसे बड़ा खतरा कौन है? असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में इस बाबत बड़ी बात कही है. उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता…और पढ़ें
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने हिन्दुओं के लिए खतरा पैदा करने वालों पर बड़ी बात कही है. (फाइल फोटो/PTI)
हाइलाइट्स
- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा का बड़ा बयान
- बोले- लेफ्ट और लिब्रल्स हिन्दुओं के लिए बड़ा खतरा
- राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर बोला करारा हमला
कोलकाता. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में हिन्दुओं के दो सबसे बड़े दुश्मनों या खतरों पर बड़ी बात कही है. उन्होंने रविवार 2 मार्च 2025 को कहा कि हिन्दुओं के लिए मुसलमान या क्रिश्चियन कभी भी खतरा नहीं रहे. उन्होंने दावा किया कि हिन्दुओं को कमजोर करने वाले एलिमेंट अपने ही समाज में मौजूद हैं. असम के CM हिमंत बिस्वा शर्मा ने कहा कि हिन्दुओं के लिए लेफ्ट और लिब्रल्स बड़ा खतरा हैं. इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया. सीएम हिमंत ने कहा कि यदि राहुल गांधी या ममता बनर्जी यह सोचती हैं कि हिन्दुओं का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा तो उन्हें यह जानना चाहिए हिन्दू हमेशा से रहे हैं.
Kolkata,West Bengal
March 02, 2025, 18:26 IST

