बारिश किसका खेल बिगाड़ेगी?
शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच में भी बारिश ने खेल बिगाड़ दिया जिसके चलते ग्रुप बी का सेमीफाइनल पेंच अभी भी फंसा हुआ है। अगर आज इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के मैच में भी बारिश विलेन बनती है तो यह अफगानिस्तान के लिए एक बुरी बात होगी क्योंकि बारिश से मैच खराब होने पर साउथ अफ्रीका को एक पाइंट मिल जाएगा और वो 4 अंक के साथ ग्रुप बी के टॉप पर पहुंच जाएगी। इससे अफगानिस्तान की टीम तो बाहर हो जाएगी और साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा।
अफगानिस्तान को बचना होगा
साउथ अफ्रीका का रन रेट फिलहाल ग्रुप बी में सबसे अच्छा है। ऐसे में अगर आज के मैच में बारिश का खतरा होता भी है तो साउथ अफ्रीका की टीम को कोई दिक्कत नहीं होगी। वो आसानी से ग्रुप में टॉप कर जाएगी और ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे नंबर पर रहेगी। साउथ अफ्रीका को आज के मैच में सिर्फ एक ख्याल रखना है कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 207 रन के अंतर से नहीं हारना है। वहीं अगर इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में खेलने आती है तो उन्हें 11.1 ओवर में टारगेट चेज करने से रोकना होगा। सिर्फ इन दो केस में साउथ अफ्रीका की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है, नहीं तो अफगानिस्तान का बाहर होना तय है।
कैसा है कराची में मौसम का हाल?
कराची में शुक्रवार को मौसम की बात करें तो आज पूरे दिन धूप खिली रहेगी और बारिश का कोई चांस नजर नहीं आता है। मैच के दौरान तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा। ऐसे में मैच पूरा होने की उम्मीद है।

