Last Updated:
Prayagraj Ropeway- इस बार महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को शायद संगम तक पहुंचने में समय लगा हो लेकिन शायद अगली बार जाएंगे तो कम समय लगेगा. केन्द्रसरकार यहां पर बड़ा प्राेजेक्ट शुरू कराने जा रही है,…और पढ़ें
देश के तीन और शहरों में रोपवे का काम हो चुका है शुरू.
नई दिल्ली. आज शिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ में अंतिम अमृत स्नान चल रहा है. इस बार संगम में स्नान करने वालों की संख्या 65 करोड़ से अधिक होने की अनुमान है, जो अपने आप में एक रिकार्ड है, आज से महाकुंभ खत्म हो जाएगा. इसके बाद सरकार प्रयागराज में एक बड़ा काम शुरू करने जा रही है, जिससे लोगों को संगम तक पहुंचने में राहत मिलेगी. घंटों का सफर कर केवल कुछ मिनटों में पूरा किया जा सकेगा. आइए जानें-
इस बार महाकुंभ नहाने वाले श्रद्धालुओं को भले ही संगम तक पहुंचने में समय लगा हो लेकिन शायद अगली बार जाएंगे तो उतना समय नहीं लगेगा. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय यहां पर रोपवे का निर्माण कर रहा है. इसका काम आवार्ड किया जा रहा है, महाकुंभ की वजह से काम शुरू नहीं किया गया था, क्योंकि निर्माण कार्य की वजह से श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती थी. इसका निर्माण नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की कंपनी नेशनल हाईवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट (एनएचएलएमएल) कर रही है.
तीन जगह शुरू हो चुका है काम
कंपनी के सीईओ प्रकाश गौड़ बताते हैं कि महाकुंभ के खत्म होने के बाद रोपवे का काम शुरू करा दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि वाराणसी रोपवे तैयार हो चुका है. जल्द ही यह आम लोगों के लिख खोल दिया जाएगा. इसके अलावा देश में तीन अन्य शहरों में काम शुरू हो चुका है, इसमें उज्जैन महाकाल, हरियाणा में ढोसी हिल, हिमाचल प्रदेश में बिजली महादेव शामिल हैं. वहीं, शंकराचार्य मंदिर श्रीनगर में भी रोपवे निर्माण का काम शुरू होने जा रहा है.
प्रयागराज रोपवे पर एक नजर
उन्होंने बताया कि रोपवे का संचालन शंकर विमान मंडपम से त्रिवेणी पुष्प, संगम तक होगा. आंकड़ों के अनुसार 5 करोड़ श्रद्धालु हर वर्ष संगम आते हैं. इसमें केवल दो स्टेशन शंकर विमान मंडपम और त्रिवेणी पुष्प ही होंगे. यानी 2.2 किमी. लंबे रोपवे में बीच में कोई स्टेशन नहीं होगा. कुल तीन टावर होंगे. अभी तक इस दूरी को तय करने में करीब 30 मिनट का समय लगता है, लेकिन रोपवे से केवल 7 मिनट में पहुंचा जा सकेगा. रोपवे की क्षमता 8 हजार श्रद्धालु रोजाना की है.
Allahabad,Uttar Pradesh
February 26, 2025, 11:58 IST

