मिले तो लूसी-लूसी कहकर पुकारें
डॉ. एकता कहती हैं कि लूसी को लापता हुए 15 दिन से अधिक हो चुके हैं। उन्होंने 500 से अधिक पोस्टर आसपास के इलाके में लगवा दिए हैं। पोस्टर पर एक मार्मिक अपील भी की है। अगर किसी को वह दिखाई देती है तो उसे भगाएं नहीं। उसे लूसी-लूसी कहकर पुकारे ताकि वह अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके। इसके अलावा उसे खाना भी खिलाए। डॉक्टर ने लूसी को खोजकर लाने वाले के लिए 50 हजार का इनाम भी घोषित किया है।
500 से अधिक लगवाए पोस्टर
डॉ. एकता बताती हैं कि उनकी पैट के गायब हो जाने पर अन्य डॉगी ने भी खाना खाना छोड़ दिया है। लूसी इंडियन ब्रीड की फीमेल डॉग है। लूसी को खोजने के लिए उन्होंने आगरा की कैस्पर होम की संचालिका डॉ. विनीता अरोड़ा की भी मदद ली है। विनिता अरोड़ा स्ट्रीट डॉग्स के लिए काम करती हैं। उनके साथ उन्होंने आगरा के विभव नगर, शहीद नगर, ताजगंज, बसई आदि क्षेत्रों में 500 से अधिक पोस्टर लगवा दिए हैं।
थाना ताजगंज में गुमशुदगी भी दर्ज करा दी है। लूसी को खोजने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। हर जगह लूसी के फोटो सर्कुलेट किए गए हैं। उन्होंने लोगों से डॉगी के मिलने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।

