Last Updated:
Collage Girl Viral Video: केरल के स्कूल का बताकर वायरल हो रहा बीयर पीती लड़कियों का वीडियो वास्तव में तमिलनाडु के एक कॉलेज का है. यह वीडियो 2019 से वायरल हो रहा है और फैक्ट चेक में इसकी पुष्टि हुई है.
केरल के एक स्कूल का वीडियो बताकर वायरल किया जा रहा है. (फोटो Facebook)
हाइलाइट्स
- वायरल वीडियो तमिलनाडु के कॉलेज का है, केरल का नहीं.
- वीडियो 2019 से वायरल हो रहा है.
- वीडियो में लड़कियां तमिल बोल रही हैं.
Collage Girl Viral Video: कॉलेज के आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं. कई बार इस वीडियो में सच्चाई होती है. लेकिन कई बार यह वीडियो किसी एजेंडे के तहत चलाए जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो केरल के एक कॉलेज का वायरल हो रहा है. क्लास में बीयर पीती लड़कियों का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे केरल के एक कॉलेज का वीडियो बताकर वायरल किया जा रहा है.
मनोरमा की रिपोर्ट के अनुसार यह वीडियो केरल में एक नई शराब फैक्ट्री शुरू करने की सरकार की घोषणा के सिलसिले में शेयर किया जा रहा है. हालाँकि, जांच से पता चला कि प्रसारित किया जा रहा वीडियो केरल का नहीं है. 2019 से वायरल हो रहा यह वीडियो तमिलनाडु के एक कॉलेज का है. यहां देखें वायरल वीडियो…
पढ़ें- महाशिवरात्रि पर नॉनवेज? दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में बवाल, पुलिस पहुंची तो…
वायरल वीडियो से पता चलता है कि फुटेज किसी कला महोत्सव जैसे आयोजन के दौरान लिया गया होगा. फैक्ट चेक में पाया गया कि ऐसा ही एक वीडियो 2023 में भी शेयर किया गया था. हालांकि मीडिया रिपोर्ट में उस समय भी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वीडियो कहां की है या कहां से आया है.
क्या है वीडियो की सच्चाई?
फैक्ट चेक में पता चला कि आगे की जांच से पता चला कि यही वीडियो 11 जुलाई 2019 को फेसबुक पेज Truewud पर भी शेयर किया गया था. इस वीडियो की बैकग्राउंड में लड़कियों की बातचीत स्पष्ट है. इससे यह पता चला कि लड़कियां तमिल बोल रही थी. सी तरह का एक वीडियो 3 अप्रैल, 2019 को तमिल मीडिया नामक एक ऑनलाइन मीडिया आउटलेट पर शेयर किया गया था. रिपोर्ट में बताया गया था कि नेल्लई दक्षिणा मारा नादर संगम कॉलेज के वार्षिक उत्सव के दौरान छात्राओं के एक समूह ने बीयर पी थी. वीडियो में उल्लिखित नेल्लई के इस कॉलेज की भी जांच की. नेल्लई तिरुनेलवेली का पुराना नाम है. में तिरुनेलवेली दक्षिणा मारा नादर संघम कॉलेज (TDMNS) कॉलेज की चर्चा की गई है.
New Delhi,Delhi
February 27, 2025, 09:09 IST

