India
oi-Love Gaur
Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पंजाब से मौजूदा राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित करने के बाद अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज हो गई है। अब आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की खबरों पर पार्टी का बयान सामने आया है।
दरअसल, लुधियाना के उद्योगपति संजीव अरोड़ा 2022 से राज्यसभा के सदस्य हैं। पिछले महीने आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद लुधियाना पश्चिम सीट खाली होने के कारण उपचुनाव के लिए उनका नाम आया है। जिसके बाद चर्चा तेज हो गई कि दिल्ली विधानसभा में हार के बाद अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं।

AAP ने बता दिया आगे का पूरा प्लान
ऐसे में अब आम आदमी पार्टी (आप) ने यह साफ कर दिया है कि अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा सांसद नहीं बनेंगे। पार्टी का कहना है कि केजरीवाल इस समय पूरे देश में पार्टी के विस्तार पर ध्यान दे रहे हैं, इसलिए उनके राज्यसभा जाने की खबरें गलत हैं।
पार्टी ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक पर पार्टी के अखिल भारतीय विस्तार की ‘बड़ी जिम्मेदारी’ है और वह पंजाब से राज्यसभा सांसद नहीं बनेंगे। आप ने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के पंजाब से राज्यसभा सांसद बनने की अटकलों का खंडन किया है।
ये सब अफवाहें हैं- प्रियंका कक्कड़
आप नेता सोमनाथ भारती ने पीटीआई से कहा, ‘अरविंद केजरीवाल राज्यसभा नहीं जाएंगे, क्योंकि उनकी प्राथमिकता पार्टी को पूरे देश में मजबूत करना है।’ वहीं पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भी इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा, ‘पहले कहा गया था कि केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे, अब कहा जा रहा है कि वह राज्यसभा जाएंगे। ये सब अफवाहें हैं।’ उन्होंने कहा कि केजरीवाल के पंजाब से राज्यसभा पहुंचने का दावा करने वाले सूत्र पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल आप के राष्ट्रीय संयोजक हैं और वह किसी एक राज्य तक सीमित नहीं हैं।
अमित मालवीय ने सवाल उठाया, किया था ये दावा
इससे पहले भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सवाल उठाया कि संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाने के पीछे क्या केजरीवाल के राज्यसभा में जाने की योजना है? उन्होंने कहा, “क्या यह सही नहीं होगा कि पंजाब से कोई स्थानीय नेता राज्यसभा जाए?” बता दें कि हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से भाजपा के प्रवेश वर्मा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
-

‘कभी दिल्ली का बेटा, कभी हरियाणा का लाल, अब पंजाबी पुत्तर’: स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज
-

AAP MCD: दिल्ली में हार के बाद कितनी जल्दी बदल गई ‘आप’? केजरीवाल के बदले रवैए के 3 बड़े संकेत
-

Arvind Kejriwal: पंजाब से राज्यसभा जाएंगे अरविंद केजरीवाल! जिस सांसद के घर में रहते हैं उसने छोड़ी सीट
-

सुब्रत रॉय से मिलने आती थीं एयर होस्टेट, ‘केजरीवाल को ये पता था’, पूर्व जेल सुपरिंटेंडेंट का सनसनीखेज खुलासा
-

Delhi: कोविड में लापरवाही बरती, मोहल्ला क्लीनिकों से शौचालय गायब, CAG रिपोर्ट में AAP की कई खामियां उजागर
-

दिल्ली शराब घोटाला क्या है, जो चुनाव हार के बाद भी नहीं छोड़ रहा केजरीवाल का पीछा, कैसे लगाई करोड़ों की चपत?
-

Delhi: LG ने की PM पर टिप्पणी के लिए केजरीवाल की आलोचना, कहा-दिल्लीवासियों ने चुनाव में अपना फैसला सुना दिया
-

Delhi Today: क्या केजरीवाल लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव? CAG रिपोर्ट पर जारी विवाद, पढ़िए दिल्ली में आज क्या है खास
-

दिल्ली शराब घोटाले में PAC को सौंपी जाएगी CAG Report, केजरीवाल-सिसोदिया की बढ़ सकती हैं मुश्किल, अब आगे क्या?
-

Mohit Sharma Wushu Champion: कौन था चैंपियन मोहित शर्मा, जिनकी वुशु चैम्पियनशिप की रींग में अचानक हो गई मौत
-

AAP Punjab: BJP के नक्शेकदम पर चलने को मजबूर ‘आप’, पंजाब में केजरीवाल एंड कंपनी के बदले रवैए के 5 संकेत!
-

Gujarat: आदिवासी छात्रवृत्ति वापसी को लेकर विधानसभा में हंगामा, AAP-कांग्रेस विधायकों को सदन से किया बाहर
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 23 Feb: कल का मैच कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान
-

Mumbai Local Trains: मुंबई लोकल ट्रेन का 24 फरवरी का ताजा शेड्यूल, जानिए अपडेट्स
-

‘मुझे मन ही मन…’, भारत की हार और कोहली की भविष्यवाणी पर IIT बाबा का यूटर्न, ट्रोलिंग के बाद अब क्या कहा?

