Last Updated:
Indian Railways News- पूर्वोत्तर के बच्चों ने पहले कभी ट्रेन देखी नहीं थी. पहली बार जब ट्रेन के अंदर घुसे तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गयीं. इसके बाद भारतीय रेलवे ने उनको ऐसी जगह पहुंचा दिया, जहां जाने की इच्…और पढ़ें
प्रयाराज स्टेशन पर बच्चों का स्वागत किया गया.
प्रयागराज. पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों के 11 बच्चे जीवन में पहली बार ट्रेन में बैठे. इससे पहले उन्होंने कभी ट्रेन देखी होगी. केवल टीवी या मोबाइल में देखी थी. ट्रेन के अंदर पहुंचते ही वो इस तरह अगल बगल देखने लगे, जैसे फ्लाइट में पहली बार बैठने वाला यात्री देखता है. इसके बाद भारतीय रेलवे ने उन्हें ऐसी जगह पहुंचा दिया. जहां पर मौजूदा समय जाने के लिए ज्यादातर देशवासी सोच रहे हैं लेकिन अभी तक पहुंच नहीं पाए. आइए जाने पूरा मामला-
पूर्वोत्तर के राज्यों के 11 बच्चे के राज्यसभा सांसद तरूण विजय के साथ ट्रेन से प्रयागराज पहुंचे. ये बच्चे ट्रेन से पहली बार यात्रा कर रहे थे. इन बच्चों को सुरक्षा प्रदान करते हुए बेहतर तरीके से सफर कराया गया और 22 फरवरी को गाड़ी सं. 14114, देहरादून-सूबेदारगंज एक्स.से सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे.
यहां पहुंचने पर आरपीएफ द्वारा असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश एवं उत्तराखण्ड से आये बच्चों के समूह का स्वागत किया गया और आरपीएफ द्वारा लेखन सामग्री तथा चाकलेट भी दी गयी.
इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के साथ महाकुम्भ के मौके पर संगम स्नान के लिए रवाना किया गया. आरपीएफ द्वारा किये गये इस काम के लिए राज्य सभा सांसद तरूण विजय द्वारा आरपीएफ स्टाफ की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया. बच्चे इस यात्रा से खूब खुश दिखे. उनको नए तरह का अनुभव मिला है.
सांसद तरुण विजय ने बताया गया कि इन सभी बच्चों की ट्रेन से यह उनके जीवन की पहली रेल यात्रा है, इससे पूर्व बच्चों ने कभी ट्रेन से यात्रा नहीं की थी, जो कि उनके लिए बहुत ही यादगार एवं सुखद अनुभव की अरहा. साथ ही बताया कि संगम महाकुम्भ में स्नान करके उक्त बच्चों को भारत की महानता, एकता व विराटता का अनुभव होगा.
Allahabad,Uttar Pradesh
February 22, 2025, 13:44 IST

