International
oi-Rahul Goyal
Donald Trump: अमेरिकी सरकार के दक्षता विभाग (DOGE) द्वारा ‘भारत में मतदान’ के लिए निर्धारित 21 मिलियन डॉलर के फंड को रोक दिया गया है। अमेरिकी फंडिंग रोकने के DOGE के फैसले का बचाव करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘हम भारत को 21 मिलियन डॉलर क्यों दे रहे हैं? उनके पास बहुत ज़्यादा पैसा है।’
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘भारत हमारे मामले में दुनिया में सबसे ज़्यादा कर(टैक्स) लगाने वाले देशों में से एक हैं। हम मुश्किल से वहां पहुंच सकते हैं क्योंकि उनके टैरिफ बहुत ज़्यादा हैं। मैं भारत और उनके प्रधानमंत्री का बहुत सम्मान करता हूं, लेकिन मतदान के लिए 21 मिलियन डॉलर क्यों देना?’

यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मार-ए-लागो (Mar-a-Lago) में कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर (साइन्) करते हुए कही। दरअसल, 6 फरवरी को DOGE ने अमेरिकी करदाताओं द्वारा वित्तपोषित परियोजनाओं को रद्द करने का विवरण देते हुए एक सूची जारी की। इनमें से एक “भारत में मतदाता मतदान” के लिए निर्धारित 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर था।
एलन मस्क के नेतृत्व वाले विभाग ने शनिवार को इस निर्णय की घोषणा की। DOGE ने कहा था कि अमेरिका ने भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बनाए गए दो करोड़ डॉलर के कार्यक्रम में कटौती करने का फैसला किया है। खबर के मुताबिक, अमेरिका भारत में चुनावों के दौरान मतदाता भागीदारी बढ़ाने के लिए दो करोड़ डॉलर इसलिए देता था। लेकिन, अब यह फंडिंग भारत को नहीं मिलेगी।
इस पर अब भाजपा की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। अमित मालवीय ने एक्स पर इस घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इस तरह के वित्तपोषण के पीछे के उद्देश्य पर सवाल उठाते हुए कहा, “मतदाताओं के मतदान के लिए 21 मिलियन डॉलर? यह निश्चित रूप से भारत की चुनावी प्रक्रिया में बाहरी हस्तक्षेप है। इससे किसे लाभ होगा? निश्चित रूप से सत्तारूढ़ पार्टी को नहीं!”
-

Donald Trump: मोदी के लौटते ही अमेरिका में बवाल, सड़क पर उतरे लोग, ट्रंप पर संविधान खत्म करने का आरोप
-

Ukraine War का क्या होगा अब अंत? सऊदी अरब में रूस-अमेरिका की वार्ता कल, जेलेंस्की ने क्यों बनाई दूरियां?
-

UP News: पाताल लोक से निकलेगा दौलत का सैलाब! इस जिले में छिपा है खजाना, अफसर पहुंचे और खुदाई शुरू
-

FAA Staff Cuts: ट्रंप का FAA में बड़ा एक्शन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल वर्कर्स की छंटनी! जानें मस्क ने क्या कहा?
-

India’s Got Latent Case: कहां हैं Ranveer Allahbadia? जांच एजेंसियों से नहीं कोई संपर्क, कई राज्यों में FIR
-

IPS Pankaj Chaudhary: राजस्थान में पहली बार किसी आईपीएस का हुआ डिमोशन, अब पंकज चौधरी का वेतन भी घटा
-

Kashi Tamil Sangamam: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती, काशी और तमिलनाडु के बीच ज्ञान साझा
-

Shubman Gill: शुभमन और सारा तेंदुलकर में कौन ज्यादा अमीर? दोनों की नेटवर्थ में रात-दिन का अंतर
-

IPL 2025: हार्दिक पांड्या को क्यों किया आईपीएल में बैन? रोहित शर्मा करेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी
-

Delhi New CM: प्रवेश वर्मा, नुपूर शर्मा सब रह गए पीछे, अब दिल्ली सीएम की रेस में ये नाम सबसे आगे!
-

Delhi New CM: इन तीन नामों में से ही चुना जाएगा दिल्ली का मुख्यमंत्री, या सरप्राइज सीएम देकर चौंकाएगी BJP ?
-

क्या वायरल गर्ल Monalisa के साथ हुआ धोखा? फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर की खुली पोल, जानें पूरा मामला
-

आज का वृश्चिक राशिफल, 18 फरवरी 2025, मंगलवार – आज अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें!
-

‘इश्क तो हो जाता है’ अक्षय कुमार के प्यार में दीवानी थीं ये एक्ट्रेस, सालों बाद बताई ब्रेकअप की वजह
-

PM-KISAN Yojana: इस दिन जारी होगी किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त, ये काम नहीं किया है तो रुक जाएंगे पैसे!

