कैबिनेट प्रस्ताव क्या?
असम सीएम सरमा ने कैबिनेट प्रस्ताव पढ़ते हुए कहा कि पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख की ओर से असम में सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित करने के मकसद से की गई कुछ टिप्पणियों के बारे में कई समाचार खबरों, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य जानकारी सार्वजनिक रूप में सामने आई है। प्रस्ताव के मुताबिक, शेख की सोशल मीडिया गतिविधि में भारत के आंतरिक मामलों और संसदीय मामलों पर विस्तृत टिप्पणी शामिल है। इससे उक्त व्यक्ति के भारत के हितों से समझौता करने और उन्हें नुकसान पहुंचाने के इरादे पर गंभीर चिंताएं पैदा होती हैं।
शेख के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश
सीएम ने कहा कि इस मुद्दे के व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा, विशेष रूप से असम के निहितार्थों को देखते हुए राज्य मंत्रिमंडल ने पुलिस महानिदेशक को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अन्य प्रासंगिक कानूनों के उचित प्रावधानों के तहत शेख के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। प्रस्ताव में बताया गया कि इसके अतिरिक्त मंत्रिमंडल यह पता लगाने के लिए एक व्यापक जांच करने का निर्देश देता है कि क्या ये गतिविधियां किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हैं।
मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगाहिमंत बिस्वा सरमा ने प्रस्ताव पढ़ते हुए कहा कि मंत्रिमंडल को उम्मीद है कि भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के हित में इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा। प्रस्ताव में कहा गया कि असम ऐतिहासिक रूप से आईएसआई प्रायोजित गतिविधियों का केंद्र रहा है। इसके लिए कड़ी सतर्कता और निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता है। (इनपुट भाषा)

