Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Saturday, August 15
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Sansad Satra LIVE: राज्यसभा में वक्फ बोर्ड वाली JPC रिपोर्ट पर बवाल, खरगे ने बताया फर्जी, कहा- हम नहीं मानेंगे
Hindi News

Sansad Satra LIVE: राज्यसभा में वक्फ बोर्ड वाली JPC रिपोर्ट पर बवाल, खरगे ने बताया फर्जी, कहा- हम नहीं मानेंगे

HawkNewsBy HawkNewsFebruary 13, 2025No Comments9 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Parliament Budget Session 2025 Live: संसद में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नया इनकम टैक्स बिल पेश करेंगी. यह 1961 के एक्ट की जगह लेगा. वहीं, वक्फ बोर्ड बिल पर जेपीसी रिपोर्ट राज्यसभा में पेश हो गई. अभी लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित है. आज बजट सत्र का पहला भाग समाप्त होगा.

 Parliament Budget Session Live: संसद में नया आयकर बिल भी होगा पेश, आज भी हंगामे के आसार
,

,

Parliament Budget Session 2025 Live: संसद में बजट सत्र के पहले भाग का आज आखिरी दिन है. संसद में आज का दिन काफी अहम है क्योंकि आज पहले चरण का आखिरी कामकाजी दिन है. आज यानी गुरुवार को न्यू इनकम टैक्स बिल पेश होगा. लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नया इनकम टैक्स बिल पेश करेंगी. इसका ऐलान उन्होंने अपने बजट सत्र के भाषण में ही किया था. माना जा रहा है कि 622 पेज का यह बिल 60 साल पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 की जगह लेगा. फिलहाल, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित हो गई है. इस बीच आज वक्फ बोर्ड बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट राज्यसभा में पेश हो गई. भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने जेपीसी रिपोर्ट पेश की. संसद में आज विपक्ष के तेवर देखने लायक होंगे. न्यू इनकम टैक्स बिल और वक्फ बोर्ड पर जेपीसी रिपोर्ट पर हंगामे के भी आसार हैं. आज संसद सत्र का 10 वां दिन है. आज की कार्यवाही के बाद संसद के बजट सत्र का पहला भाग संपन्न हो जाएगा. बजट सत्र दो भागों में है. पहला भाग 31 जनवरी से 13 फरवरी के बीच और दूसरा 10 मार्च से 4 अप्रैल तक. तो चलिए जानते हैं बजट सत्र से जुड़े सारे लेटेस्ट अपडेट्स.

,

,

अधिक पढ़ें …

लाइव अपडेट
February 13, 2025, 11:43 (IST)

Parliament Budget Session LIVE: संजय सिंह ने जेपीसी रिपोर्ट का किया विरोध

Parliament Budget Session LIVE: वक्फ बोर्ड वाली जेपीसी रिपोर्ट पर राज्यसभा में खूब हंगामा हो रहा है. राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने इसका विरोध किया. उन्होंने कहा कि आज वक्फ बोर्ड पर कब्जा कर रहे हैं. कल गुरुद्वारा की करेंगे, फिर मंदिर की करेंगे. इसके बाद सभापति ने नाराजगी जताई. इसके बाद फिर जेपी नड्डा उठे और विपक्षी सांसदों को सदन चलने देने को कहा.

February 13, 2025, 11:39 (IST)

Parliament Budget Session LIVE: जेपीसी रिपोर्ट पर मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा

वक्फ बोर्ड से जुड़ी जेपीसी रिपोर्ट पर कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में कहा कि हमारे डिसेंट नोट को रिपोर्ट से हटा दिया गया. नन स्टेकहोल्डर के स्टेटमेंट को रिपोर्ट में शामिल किया गया है. मगर यहां सदन के लोगों का डिसेंट नोट को शामिल नहीं किया जा रहा है.डिसेंट नोट के व्यूज को रिपोर्ट में डालकर रखना चाहिए था चर्चा के लिए. यह रिपोर्ट फर्जी है और हम इसे नहीं मानेंगे. विपक्षी सांसदों की राय को दबाया गया. बिल जेपीसी के पास फिर से भेजा जाए.

February 13, 2025, 11:38 (IST)

Parliament Budget Session LIVE: जेपी नड्डा ने विपक्ष पर साधा निशाना

Parliament Budget Session LIVE: राज्यसभा में विपक्षी हंगामे को देखकर जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. अपनी सीट से उठकर उन्होंने कहा कि सदन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश पढ़ा जाना था. उन्होंने विपक्ष के आचरण की निंदा की. उन्होंने साफ कहा कि सदन को नियम के अनुसार चलने देना चाहिए.

February 13, 2025, 11:31 (IST)

Parliament Budget Session LIVE: सभापति ने किसे दी एक्शन की चेतावनी

Parliament Budget Session LIVE: वक्फ बोर्ड बिल पर बनी जेपीसी की रिपोर्ट पर राज्यसभा में खूब हंगामा हो रहा है. हंगामे को देखते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि नियम के अनुसार सदन को चलने देना चाहिए. इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने तीन सांसदों समीरुलइस्लाम, नदीमुलहक, एम मोहम्मद अब्दुल्ला को एक्शन की चेतावनी दी. सभापति ने कहा कि सदन को चलने दीजिए.

February 13, 2025, 11:20 (IST)

Parliament Budget Session LIVE: टीएमसी ने राज्यसभा का किया वॉकआउट

Parliament Budget Session LIVE: टीएमसी ने वक्फ पर JPC रिपोर्ट टेबल करने के दौरान वॉक आउट किया. टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने कहा कि ये लोकतंत्र में कैसे होगा कि आपने हमारे डिसेंट को नोट नहीं लिया. राज्य सभा में पेश कर दिया. इसलिए हमने विरोध किया कि यह रिपोर्ट जल्दबाजी में आई है.

February 13, 2025, 11:19 (IST)

Parliament Budget Session LIVE: सभापति ने विपक्षी सांसदों से क्या की अपील

Parliament Budget Session LIVE: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्षी सांसदों से राष्ट्रपति के प्रति सम्मान दिखाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि वो राष्ट्रपति जी का एक संदेश पढ़ना चाहते हैं. इस बीच राज्यसभा की कार्यवाही 11 बजकर 20 मिनट तक स्थगित हो गई.

February 13, 2025, 11:16 (IST)

Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

Parliament Budget Session LIVE: अभी राज्यसभा में वक्फ बोर्ड पर पेश हुई जेपीसी रिपोर्ट पर हंगामा जारी है. इस पर चर्चा की उम्मीद है. मगर विपक्षी सांसद लगातार हंगामा कर रहे हैं. उधर लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित हो चुकी है. लोकसभा में जेपीसी रिपोर्ट दोपहर 2 बजे के बाद स्थगित होगी.

February 13, 2025, 11:14 (IST)

Parliament Budget Session LIVE: राज्यसभा में वक्फ बोर्ड पर जेपीसी रिपोर्ट पेश

Parliament Budget Session LIVE:  राज्यसभा में वक्फ बोर्ड बिल पर जेपीसी रिपोर्ट पेश कर दी गई है. भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने राज्यसभा में इस रिपोर्ट को पेश किया. रिपोर्ट पेश करते ही राज्यसभा में खूब हंगामा हुआ. इसकी वजह से कार्यवाही 10 मिनट तक स्थगित हो गई. अब भी विपक्षी सांसद हंगामा कर रहे हैं.

February 13, 2025, 10:51 (IST)

Parliament Budget Session LIVE: वक्फ बोर्ड बिल पर विपक्ष के आरोपों का जदयू सांसद ने दिया जवाब

Parliament Budget Session LIVE: वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 पर विपक्षी सांसद डिसेंट नोट को एडिट करने का आरोप लगा रहे हैं. उस पर जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने न्यूज18 से बातचीत में कहा कि ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमिटी की रिपोर्ट को बनाने के लिए बहुत डीटेल्ड प्रक्रिया अपनाई गई है. वक्फ संशोधन अधिनियम पर विपक्षी जो डिसेंट में एडिट के आरोप लगा रहा है, वह बिल्कुल बेबुनियाद है.

February 13, 2025, 10:50 (IST)

Parliament Budget Session LIVE: संसद में राहुल ने क्या मुद्दा उठाया?

संसद में राहुल गांधी ने तटीय इलाकों में सैंड माइनिंग, मनुष्य और जानवर संघर्ष सहित कई मुद्दों पर सरकार से हस्तक्षेप को मांग को लेकर केरल के सांसदों के साथ प्रदर्शन किया. वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि केरल में वायनाड में मनुष्य जानवर संघर्ष में 7 लोग मारे गए. ये गंभीर मुद्दा है. इसलिए उठाया. वहीं, कांग्रेस नेता मानिकम टैगोर ने कहा कि ये साल कांग्रेस के लिए बदलाव का साल है. CWC में तय हुआ था, अब हो रहा है.

February 13, 2025, 10:28 (IST)

Parliament Budget Session LIVE: राहुल और प्रियंका पहुंचे संसद भवन

Parliament Budget Session LIVE: संसद सत्र के आज आखिरी दिन के लिए विपक्ष तैयार दिख रहा है. जेपीसी रिपोर्ट और न्यू इनकम टैक्स बिल पर कांग्रेस रणनीति बनाने में जुटी है. इसी सिलसिले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी कांग्रेस सांसदों के साथ बैठक के लिए संसद पहुंचे हैं. 

February 13, 2025, 10:26 (IST)

Parliament Budget Session LIVE: वक्फ बोर्ड बिल पर क्या बोले कमेटी के चीफ

Parliament Budget Session LIVE: वक्फ संशोधन अधिनियम से संबंधित जेपीसी की रिपोर्ट आज दोनों सदन में पेश होगी. इस पर कमेटी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि भारत के इतिहास में सबसे डिटेल तरीके से इस कमेटी ने चर्चा की है. इसमें 100 घंटे से भी ज्यादा की बैठक हुई है. अलग-अलग राज्यों का दौरा किया गया है. जब समय कम हुआ तो खुद हमने इसकी समय बढ़ाने की अवधि मांगी. साउथ गए, नॉर्थ गए और अलग-अलग तंजीमों-संगठनों सबका ब्योरा मांगा. इसके अलावा सबका डिसेंट भी मांगा. इसके बाद इस कमेटी की रिपोर्ट आज दोनों सदन में पेश होगी. इसके साथ ही साथ इस कमेटी के रिकॉर्ड को भी पेश किया जाएगा. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष जो शेड्यूल तय करेंगे, इस बिल को लेकर उसके मुताबिक कार्रवाई होगी.

February 13, 2025, 10:18 (IST)

New Income Tax Bill : न्यू इनकम टैक्स बिल में क्या-क्या

February 13, 2025, 10:10 (IST)

JPC report on Waqf bill: संसद में आज पेश होगी वक्फ बोर्ड बिल पर जेपीसी रिपोर्ट

Parliament Budget Session Live: लोकसभा में आज वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 पर संसदीय कमेटी यानी जेपीसी की रिपोर्ट पेश होगी. कमेटी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल लोकसभा में इस रिपोर्ट को पेश करेंगे. आज ही ये रिपोर्ट राज्यसभा में पेश होगी.

February 13, 2025, 10:07 (IST)

Parliament Budget Session LIVE: संसद में आज का बजट सत्र क्यों अहम

Budget Session Live: नमस्कार, संसद के बजट सत्र वाले लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आज संसद में बजट सत्र के पहले चरण का आखिरी कामकाजी दिन है. आज लोकसभा में दो अहम बिल पेश होने हैं. एक न्यू इनकम टैक्स बिल 2025. दूसरा वक्फ बोर्ड बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट. निर्मला सीतारमण लोकसभा में खुद नया इनकम टैक्स बिल पेश करेंगी. 622 पेज का यह बिल 60 साल पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 की जगह लेगा. बजट सत्र के दो चरण. 31 जनवरी से 13 फरवरी तक पहला भाग है. बजट सत्र के दूसरे भाग की शुरुआत 10 मार्च से 4 अप्रैल तक होगी.

February 13, 2025, 10:06 (IST)

New Income Tax Bill 2025 LIVE: संसद में में आज निर्मला सीतारमण पेश करेंगी न्यू इनकम टैक्स बिल

Parliament Budget Session Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में इनकम टैक्स बिल 2025 पेश करेंगी. उन्होंने अपने बजट भाषण में इसका जिक्र किया था. सूत्रों का कहना है कि इसमें एसेसमेंट ईयर की बजाय टैक्स ईयर शब्द का इस्तेमाल हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक, टैक्स के नियमों को आसान करने के लिए इलस्ट्रेशंस और टेबल का इस्तेमाल होगा. एक्सप्लानेशन, प्रोविजनंस की बजाय गाईडिंग नोट लाने पर विचार होगा. “Notwithstanding” जैसे ब्रिटिश रेफरेंस वाले शब्द भी हटाये जा सकते हैं.

अधिक पढ़ें

Parliament Budget Session 2025 Live: संसद में बजट सत्र के पहले भाग का आज आखिरी दिन है. संसद में आज का दिन काफी अहम है क्योंकि आज पहले चरण का आखिरी कामकाजी दिन है. आज यानी गुरुवार को न्यू इनकम टैक्स बिल पेश होगा. लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नया इनकम टैक्स बिल पेश करेंगी. इसका ऐलान उन्होंने अपने बजट सत्र के भाषण में ही किया था. माना जा रहा है कि 622 पेज का यह बिल 60 साल पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 की जगह लेगा. फिलहाल, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित हो गई है. इस बीच आज वक्फ बोर्ड बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट राज्यसभा में पेश हो गई. भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने जेपीसी रिपोर्ट पेश की. संसद में आज विपक्ष के तेवर देखने लायक होंगे. न्यू इनकम टैक्स बिल और वक्फ बोर्ड पर जेपीसी रिपोर्ट पर हंगामे के भी आसार हैं. आज संसद सत्र का 10 वां दिन है. आज की कार्यवाही के बाद संसद के बजट सत्र का पहला भाग संपन्न हो जाएगा. बजट सत्र दो भागों में है. पहला भाग 31 जनवरी से 13 फरवरी के बीच और दूसरा 10 मार्च से 4 अप्रैल तक. तो चलिए जानते हैं बजट सत्र से जुड़े सारे लेटेस्ट अपडेट्स.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजब पाकिस्तान ने तोड़ा दलितों से किया वादा, पाक के पहले कानून मंत्री की कहानी जानते हैं आप? – jogendra nath mandal pakistans first law minister who had to return to india
Next Article Waqf Bill पर संसद में घमासान! विपक्ष के नेताओं ने जताई आपत्ति, INDIA गठबंधन में दरार की अटकलें तेज! | Parliament Session Waqf Bill JPC Report Opposition Leaders of Congress raise objection what did they say
HawkNews
  • Website

Related Posts

Trapit Bansal Meta Salary: IIT-IISc से पढ़ाई, गूगल-माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी, मेटा में मिला 800 करोड़ का पैकेज

August 15, 2026

कौन थे वो 2 PM, जिन्होंने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया? क्या रही वजह? UP से गहरा नाता | Independence Day 2026: Two PMs Gulzarilal Nanda-Chaudhary Charan Singh Never Hoisted Flag Red Fort Why?

August 15, 2026

कानपुर में पहली बार यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप, दम आजमाएंगे 3000 खिलाड़ी, 16 से 23 तक चलेगा मुकाबला

August 15, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (12,012)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Trapit Bansal Meta Salary: IIT-IISc से पढ़ाई, गूगल-माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी, मेटा में मिला 800 करोड़ का पैकेज

August 15, 2026

कौन थे वो 2 PM, जिन्होंने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया? क्या रही वजह? UP से गहरा नाता | Independence Day 2026: Two PMs Gulzarilal Nanda-Chaudhary Charan Singh Never Hoisted Flag Red Fort Why?

August 15, 2026

कानपुर में पहली बार यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप, दम आजमाएंगे 3000 खिलाड़ी, 16 से 23 तक चलेगा मुकाबला

August 15, 2026

स्वच्छता वाले भैया, बाइक में घूमकर करते हैं गांव साफ | Cleanliness | Swachh Bharat

August 15, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Trapit Bansal Meta Salary: IIT-IISc से पढ़ाई, गूगल-माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी, मेटा में मिला 800 करोड़ का पैकेज

August 15, 2026

कौन थे वो 2 PM, जिन्होंने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया? क्या रही वजह? UP से गहरा नाता | Independence Day 2026: Two PMs Gulzarilal Nanda-Chaudhary Charan Singh Never Hoisted Flag Red Fort Why?

August 15, 2026

कानपुर में पहली बार यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप, दम आजमाएंगे 3000 खिलाड़ी, 16 से 23 तक चलेगा मुकाबला

August 15, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.