Last Updated:
Bangalore Air Show Live Streaming: बेंगलुरु में एशिया का सबसे बड़ा एयर-शो आज से शुरू हो रहा है. रक्षामंत्री राजनाथ इसका उद्घाटन करेंगे. पहली बार अमेरिका और रूस के फाइटर एयरक्राफ्ट दिखेंगे. शो 10-14 फरवरी के बीच…और पढ़ें
बैंगलोर में आज से एयर-शो की शुरुआत हो गई है. (File Photo)
Bangalore Air Show Live Streaming: आज से बेंगलुरु में एशिया का सबसे बड़े एयर-शो की शुरुआत हो रही है. रक्षामंत्री राजनाथ इस एयरो शो का उद्घाटन करेंगे. पहली बार अमेरिका और रूस जैसे दो बड़े देशों के पांचवीं पीढ़ी के फाइटर एयरक्राफ्ट एयर-शोर में दिखेंगे. पहली बार रूस का सुखोई-57 (Su-57) फाइटर एयरक्राफ्ट भी एयर-शो में शामिल किया गया है. रूस के सुखोई-57 के साथ ही अमेरिका का F-35 भी एयरो इंडिया में शामिल हो रहा है. 10-14 फरवरी तक यह शो चलेगा. पहले दिन एयरो इंडिया के भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट 13 अलग अलग फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे.
एक तेजस फॉर्मेशन का होगा, जिसमें खुद वायुसेना प्रमुख उड़ान भरेंगे. इसी तर्ज पर एक शक्ति फॉर्मेशन होगा जिसमें एक राफेल जेट और दो सुखोई फाइटर जेट होंगे. इस फॉर्मेशन को महिला फाइटर पायलट फ्लाई करेंगी. रविवार को एयरफोर्स चीफ और आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने येलहंका एयरफोर्स स्टेशन से LCA तेजस में उड़ान भरी थी. पिछले एयरो इंडिया 2023 में कुल 67 फ्लाईंग डिस्प्ले थे, इस बार 70 से ज्यादा फ्लाईंग डिस्प्ले होंगे. पिछली बार 23 स्टेटिक डिस्प्ले थे, इस बार 30 से ज्यादा होंगे. डिफेंस मिनिस्टर्स कॉन्क्लेव में 80 से ज्यादा देशों की हिस्सेदारी होगी, जिसमें 26 देशों के डिफेंस मिनिस्टर खुद शामिल होंगे.
कब-कहां और कैसे लाइव देखें बेंगलुरु एयर-शो
बेंगलोर में एयर-शो की टिकट भारतीयों के लिए 2500 हजार रुपये में उपलब्ध है। हालांकि बिजनेस पास के लिए पांच हजार रुपये चुकाने होंगे. इसी तर्ज पर विदेशी लोग 50 अमेरिकी डॉलर का भुगतान कर बेंगलुरु एयर-शो का लुफ्त उठा सकते हैं. एयर-शो का आयोजन इन 5 दिनों के दौरान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा. टिकट की बुकिंग एयरो इंडिया की वेबसाइट ataeroindia.gov.in. के माध्यम से किया जा सकता है. 10 से 12 फरवरी यानी पहले तीन दिन बिजनेस विजिटर के लिए एयर-शोर उपलब्ध रहेगा। इसके बाद 13 और 14 फरवरी को इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। एयर-शो की लोकेशन बेंगलुरू शहर से लगभग 25 किमी दूर केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित है.
February 10, 2025, 10:59 IST

