Agency:News18Hindi
Last Updated:
Weather News: देश के कई हिस्सों में फरवरी में ही तापमान बढ़ने लगा है. मगर पिछले 24 घंटे में मौसम में बदलाव हुआ है. जैसे कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से…और पढ़ें
दिल्ली में बढ़ने लगी गर्मी.
Weather News: देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है. फरवरी में ही ठंड की लगभग विदाई मानी जा रही है. मगर इन सबके बीच मौसम ने चौंका दिया है. जहां पर देश की राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ रहा है, (सुबह-शाम को छोड़ दें), रात में लोग अभी से पंखा चलाकर सोने लगे हैं, उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे देश के उत्तर पश्चिम हिस्से पंजाब से लेकर पूर्वी हिस्सा झारखंड तक न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है. पिछले 24 घंटों में इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज की गई.
दिल्ली-एनसीआर में ठंड की लगभग विदाई हो चुकी है. सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है. आसमान साफ रहेगा. वहीं दिन के समय तेज धूप निकलेगी. इससे तापमान बढ़ने की संभावना रहती है. वहीं, पहाड़ों से आने वाली तेज ठंडी हवाएं मौसम को किसी हद तक कूल रख सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अगले दो हफ्ते तक बारिश की संभावना नहीं है. वहीं, तापमान बढ़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. इधर, दिल्ली में कम होती सर्दी और बढ़ती सर्दी के बीच लोग इसी समय से चादर रजाई समेटना शुरू कर दिए हैं.
24 घंटों में इन राज्यों में गिरा पारा
पिछले 24 घंटों में कई राज्यों में पारा गिरा है, तो कई राज्यों में बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और दक्षिण बिहार के के कुछ भागों में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान गिरकर 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया. मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के कुछ भागों में बारिश की संभावना जताया है. मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के कुछ भागों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.
बारिश-बर्फबारी
मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ों से ठंड वापस होनी शुरू हो गई है. अगले 24 घंटों में बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, सिक्किम के ऊपर एक फ्रेश पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसकी वजह से सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश और आसपास के राज्यों में बारिश की संभावना है.
New Delhi,Delhi
February 09, 2025, 06:00 IST

