Entertainment
oi-Samridhi Arora
Shoaib Ibrahim: टीवी अभिनेता शोएब इब्राहीम ने एक महीने से ज्यादा के ब्रेक के बाद हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग पोस्ट किया। इस वीडियो में उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ भी नजर आईं, जो इस समय “सेलिब्रिटी मास्टरशेफ” को लेकर चर्चा में हैं। शोएब ने बताया कि व्लॉग में फैंस के कई सवालों का जवाब दिया।
इस दौरान उन्होंने एक अफवाह का भी जवाब दिया, जो कई सालों से चल रही थी कि दीपिका की पहली शादी से एक बेटी है। जिसे उन्होंने लोगों से छुपा रखा है। व्लॉग में शोएब ने एक फैन का सवाल पढ़ा, जिसमें पूछा गया था, “क्या दीपिका की पहली शादी से एक बेटी है? आप इसका जवाब क्यों नहीं दे रहे?” इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने नाराजगी और हैरानी जताई कि कैसे ऐसी अफवाहें ऑनलाइन चर्चा का विषय बन जाती हैं।

शोएब ने साफ तौर पर इन आरोपों का खंडन किया और कहा, “मैं आज यह साफ कह रहा हूं कि यह खबर झूठी है। जिसने यह गलत खबर फैलाई है, उसका मकसद साफ नहीं है।” उन्होंने ये भी बताया कि कैसे ये झूठी बातें दीपिका को खासतौर पर उनके प्रेग्नेंसी के दौरान मानसिक रूप से प्रभावित करती थीं।
ये भी पढ़ें: क्या ब्वॉयफ्रेंड शोएब से निकाह करने के लिए ‘ससुराल सिमर का’ की दीपिका ने कबूला इस्लाम?
शोएब ने बताया कि जब दीपिका प्रेग्नेंट थीं तब भी ऐसी अफवाहें सामने आईं। जिससे वह इमोशनली काफी ज्यादा टूट चुकी थीं। एक्टर ने कहा, “वह मानसिक रूप से काफी प्रभावित हुई थीं और लोगों ने उन्हें बहुत कुछ कहा था।”
वहीं दीपिका ने भी अपनी प्रेग्नेंसी, बच्चे के जन्म और रूहान की देखभाल के दौरान जो तकलीफें झेली, उसे शेयर किया। उन्होंने बताया कि मिसकैरेज का सामना करने के बावजूद लोग उनके बारे में गलत अफवाहें फैलाते रहे।
एक्ट्रेस ने गुस्से में कहा, “किसी भी चीज का निष्कर्ष निकालने से पहले सोचें। यह बहुत गलत और बुरा है। आप एक महिला पर इतना बड़ा आरोप लगा रहे हैं, जो अपनी पहली संतान का जश्न मना रही है, जिसने मिसकैरेज का सामना किया और अब वह अपने पहले बच्चे के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही है।”
दीपिका ने यह भी बताया कि “ससुराल सिमर का” शो के अपने को-एक्टर्स के साथ जो पुरानी तस्वीरें थीं, उनका गलत इस्तेमाल करके झूठी खबरें फैलाई गईं। कुछ लोगों ने शो के बच्चों के साथ उनकी तस्वीरें वायरल की और दावा किया कि उनमें से एक उनकी बेटी है, जो पहले की शादी से है। शोएब ने माना कि ये अफवाहें बहुत ही परेशान करने वाली होती हैं।
ये भी पढ़ें: धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूलने पर पहली बार बोलीं टीवी एक्ट्रेस दीपिका, ‘अपने फैसले पर खुशी और गर्व है’
-

‘मेरा सपना है फिर से शादी करूं’ 66 साल की उम्र में चौथी बार दूल्हा बनेगा ये सिंगर! सरेआम बयां किया दिल का हाल
-

कौन हैं मेहर अफरोज शॉन, जिन पर लगा देशद्रोह का आरोप? बौखलाए लोगों ने एक्ट्रेस का घर जलाया, जानें क्या है मामला
-

‘तेरी औकात क्या है’, ममता कुलकर्णी ने किसे कही ऐसी बात, सरेआम झगड़ा, हाथापाई और फिर जो हुआ
-

‘जाने का समय आ गया है’, अमिताभ बच्चन ने क्यों कही ऐसी बात? परेशान हुए लोग, क्या हुआ महानायक के साथ?
-

प्रेमानंद महाराज के भक्त हैं ये 6 सेलेब्स, दर्शन के लिए पार की सारे हदें, सत्संग में पूछे ऐसे सवाल
-

Movie Review: खालिस मसाला एंटरटेनर है हिमेश रेशमिया की फिल्म, वॉर्निंग ‘बैडएस..’ में गलती से ना खोजें लॉजिक!
-

Loveyapa Review: अच्छे मैसेज के बाद फिल्म में नहीं है दम, ‘लवयापा’ में जुनैद खान और खुशी की एक्टिंग का सियापा
-

Nora Fatehi: फिल्मों में आइटम नंबर कर नोरा फतेही ने कमा लिए इतने पैसे, कुल संपत्ति जान सुन्न हो जाएंगे आप
-

Salman Khan नहीं खाते ‘बीफ’, जानें कारण, वीडियो में ‘धर्म’ और ‘गाय’ को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
-

Sonu Sood के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, हुआ शॉकिंग खुलासा, एक्टर ने कही ऐसी बात
-

Salman Khan केस में बड़ा अपडेट, पनवेल फार्महाउस पर हमला करने वाले आरोपियों को मिली जमानत, जानें मामला
-

Vidaamuyarchi Leaked Online: रिलीज के बाद ही ऑनलाइन लीक हुई अजित कुमार की ‘विदामुयार्ची’

