India
oi-Bhavna Pandey
PM Modi US visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 और 13 फरवरी को अमेरिका दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं। ट्रप के अमेरिक के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी की उनसे ये पहली मुलाकात होगी।
यह मुलाकात खास तौर पर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मोदी की अपने प्रिय मित्र ट्रंप से मुलाकात अमेरिका की टैरिफ की धमकियों और अवैध भारतीय प्रवासियों के निर्वासन के बीच हो रही है। ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के एक महीने के अंदर मोदी की अमेरिका यात्रा पर दुनिया भर की निगाहें टिकी हुई हैं।

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हाे रही इस द्विपक्षीय बैठक में आव्रजन (immigration), सुरक्षा और व्यापार सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
विदेश सचिव ने पीएम के US दौरे के बारे में क्या कहा?
मोदी की अमेरिका यात्रा के बारे में बात करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि मोदी ट्रम्प के शपथ ग्रहण के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति से पीएम मोदी की ये पहली मुलाकात है। उन्होंने बताया अमेरिका में ट्रंप के नए प्रशासन के पदभार ग्रहण करने के बमुश्किल तीन सप्ताह के भीतर प्रधानमंत्री को अमेरिका की यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है, जो भारत-अमेरिका की पार्टनरशिप के लिए अहम है।
क्या पीएम मोदी ट्रंप अप्रासियों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर करेंगे बात?
बता दें 5 फरवरी को अमेरिका ने वहां अवैध रूप से रह रहे अवैध अप्रवासियों को अमेरिका सेना के विमान से भारत भेजा था। भारत लौटे अवैध अप्रवासी भारतीयों ने अमेरिकी सेना द्वारा दी गई यातनाओं की दर्द भरी दास्तां सुनाई थी। ये मामला लगतार सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ इस मुलाकात के दौरान ये मुद्दा उठाएंगे या नहीं?
गौरतलब है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को इस मुद्दें पर कहा कि ये लंबे समय से प्रचलन में हैं। अप्रवासी भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार के मुद्दे पर उन्होंने कहा यह उठाने के लिए एक वैध मुद्दा है और हम अमेरिकी अधिकारियों पर जोर देते रहेंगे कि निर्वासितों के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। हम दुर्व्यवहार के किसी भी मामले को उठाते रहेंगे जो हमारे ध्यान में आएगा। अवैध आव्रजन को बढ़ावा देने वाले अंतर्निहित पारिस्थितिकी तंत्र के खिलाफ पूरे सिस्टम में कार्रवाई की जानी चाहिए। “
#WATCH | Delhi: On PM Modi’s visit to the US, Foreign Secretary Vikram Misri says, “At the invitation of US President Donald Trump, PM Modi will pay an official working visit to the US on 12th and 13th of February. This will be the first visit of Prime Minister Modi to the United… pic.twitter.com/nlQzciMh0Z
— ANI (@ANI) February 7, 2025
-

Pm Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर आई यह बड़ी अपडेट, तारीख को लेकर नहीं रहेगा कोई भ्रम
-

Mahakumbh 2025: दिल्ली में मतदान, PM मोदी ने किया संगम स्नान, महाकुंभ अबतक 4 हादसों का शिकार, डुबकी 38Cr पार!
-

महाकुंभ में मोदी: हैरान कर देगी कलाकार की यह प्रतिभा, मन मोह लेगी कोयले से बनी यह रचना
-

Delhi Chunav 2025 VIP Voters: PM मोदी, राष्ट्रपति, केजरीवाल और राहुल गांधी कहां से करते हैं मतदान? देखें LIST
-

US Deported Indians: जंजीरों में US से डिपोर्ट, अब भारत में भी सुकून नहीं! क्या दोबारा मिलेगा वीजा?
-

US Deported Indians: ‘डंकी के जरिए US पहुंचे, 10 दिन तक मैक्सिको माफिया ने कैद रखा’, हरप्रीत की आपबीती
-

इजराइल PM को बचाने के लिए ट्रंप ने बढ़ाया हाथ! ICC पर लगाया बैन, समझें कैसे निभा रहे दोस्ती?
-

अमेरिका से भारतीयों को निकालना बेहद गंभीर, Punjab मंत्री धालीवाल ने कहा,’ट्रंप से बात करें पीएम मोदी’
-

महाकुंभ की डुबकी से खुलेंगे दिल्ली सत्ता के द्वार? PM मोदी के तीर्थ दर्शनों में छिपा है कमल खिलाने का राज!
-

काले कपड़े, रुद्राक्ष की माला, भगवा स्वेटर में PM मोदी के संगम स्नान के क्या हैं मायने? क्यों दोहराया 2019 लुक
-

‘पूरी पार्टी सिर्फ एक परिवार को समर्पित, हमारे लिए देश पहले’, राज्यसभा में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें
-

‘अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान को मिटा देंगे’, ट्रंप ने दी बड़ी चेतावनी, जानें क्यों जताई हत्या की आशंका!
-

Transgender एथलीट्स की अब US में महिला खेलों में नो एंट्री! आबादी का कितने % थर्ड जेंडर? क्या है मकसद?
-

US Deported Indians: ‘मंगेतर संग शादी के सपने संजोए, ट्रंप ने देश से निकाला’, डिपोर्ट हुईं सुखजीत का छलका दर्द
-

भारतीयों को डिपोर्ट किए जाने के बाद राजनाथ सिंह ने अमेरिका के रक्षा सचिव से की बात, जानें क्या हुई चर्चा

