India
oi-Rahul Goyal
Punjab News: अमेरिका से 104 अवैध भारतीयों को वापस भेज दिया गया है। बुधवार 5 फरवरी को अमेरिका का मिलिट्री प्लेन C-17 अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा। यह सभी डंकी रूट से अमेरिका (US) पहुंचे थे। इसके लिए इन्होंने 40 से 50 लाख तक खर्च किए थे। वहीं, अब वापस भेजे गए लोगों में गुरदासपुर जिले के हरदोरवाल गांव रहने 36 वर्षीय जसपाल सिंह भी शामिल है।
झुकी हुई निगाहों के साथ भारत वापस पहुंचे जसपाल सिंह ने बताया कि उनके हाथों में हथकड़ी और पैरों में जंजीरें डाली गईं थीं। उन्होंने बताया कि जब प्लेन अमृतसर पहुंचा तो उनकी जंजीरें खोली गई। पीटीआई की खबर के मुताबिक, जसपाल सिंह की गुरुदासपुर से अमेरिका गमन की कहानी पूरी दास्तां सुनाई।

वैसे तो अमेरिका तक दिल्ली से विमान से पहुंचने में 25-30 घंटे लगते हैं। लेकिन, जसपाल सिंह को अमेरिका तक पहुंचने में 4400 घंटे लगे यानी की 6 महीने लगे। जसपाल ने बताया कि 24 जनवरी को वह अमेरिका पहुंचा, लेकिन यहां सीमा गश्ती दल ने पकड़ लिया और 11 दिनों तक हिरासत में रखा, उसके बाद उन्हें निर्वासित कर दिया गया।
हालांकि, जसपाल को नहीं पहले नहीं पता था कि उन्हें भारत वापस भेजा जा रहा है। उन्हें लगा कि शायद किसी और कैंप में ले जाया जा रहा है। बाद में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें भारत ले जाया जा रहा है। जसपाल सिंह ने बताया कि एक ट्रैवल एजेंट ने उन्हें धोखा दिया था। एजेंट ने उन्हें कानूनी तरीके से अमेरिका भेजने का वादा किया था।
जसपाल ने बताया कि मैंने एजेंट से कहा था कि वह मुझे सही वीजा मिलने के बाद ही अमेरिका भेजे। लेकिन एजेंट ने उसे धोखा दिया। एजेंट के साथ 30 लाख रुपये में सौदा हुआ था। खबर के मुताबिक, जसपाल ने बताया कि वह पिछले साल जुलाई में हवाई जहाज से ब्राजील पहुंचा था। उसे वादा किया गया था कि अगला सफर अमेरिका तक भी हवाई जहाज से होगा।
लेकिन एजेंट के धोखे बाद उसे गैरकानूनी तरीके से सीमा पार करनी पड़ी। ब्राजील में छह महीने रहने के बाद, उसने अमेरिका की सीमा पार की। लेकिन अमेरिकी बॉर्डर पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे 11 दिन तक हिरासत में रखा गया और फिर वापस भारत भेज दिया गया।
VIDEO | “We were not aware that we were being taken to India. We thought we were being taken to another camp or detention centre. We were handcuffed and in shackles,” said Jaspal Singh, one of the deported Indian immigrants.
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/L9Wn0z1fx4
— Press Trust of India (@PTI_News) February 5, 2025 “>
भविष्य के सपने हुए चकनाचूर
जसपाल ने कहा कि वह वापस आने से बहुत निराश है। बहुत सारा पैसा खर्च हो गया। पैसा उधार लिया गया था। उसने कहा कि ये सरकारों के मुद्दे हैं। जब हम काम के लिए विदेश जाते हैं, तो हमारे परिवार के बेहतर भविष्य के लिए बड़े सपने होते हैं। अब वो सपने चकनाचूर हो गए हैं।
कांग्रेस ने मोदी सरकार से किया सवाल?
वहीं, अब इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मोदी सरकार से सवाल किया है। कहा कि भारतीय नागरिकों को हथकड़ी लगाकर वापस भेजना शर्मनाक है। इस दौरान उन्होंने 2013 में यूपीए सरकार के समय हुई एक घटना का जिक्र किया। उस समय भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े को अमेरिका में हथकड़ी लगाई गई थी और उनकी तलाशी ली गई थी।
-

Indians Deport From US: अमेरिका में 7.25 लाख भारतीय प्रवासियों पर संकट! ट्रंप ने वापस भेजना शुरू किया
-

US Deportation: अमेरिका में अवैध प्रवास पर नकेल, 205 भारतीयों की वापसी, कितनों के खिलाफ एक्शन ले रहे ट्रंप?
-

US-China Tariff Impact: US-चीन व्यापार युद्ध में पिसेगी जनता? नए टैरिफ से क्या पड़ेगा असर?किसे कितना नुकसान?
-

Delhi Election Prediction: दिल्ली चुनाव में चकराया फलोदी सट्टा बाजार, अब माना AAP की नहीं भी बन सकती सरकार
-

क्या अब मुस्लिम बनने जा रही हैं ममता कुलकर्णी? धर्म को लेकर एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
-

आज का कुंभ राशिफल, 04 फरवरी 2025, मंगलवार – आप धैर्य से काम लेंगे!
-

Delhi Election 2025: दिल्ली में वोटिंग से पहले BJP के आंतरिक सर्वे के आंकड़े, भाजपा को मिल रही कितनी सीटें?
-

आज का तुला राशिफल, 04 फरवरी 2025, मंगलवार – आप धैर्य से काम लेंगे!
-

आज का वृश्चिक राशिफल, 04 फरवरी 2025, मंगलवार – आप धैर्य से काम लेंगे!
-

‘मुझे भी नहीं सोचना’, चेहरे पर मुस्कान लिए Yashasvi Jaiswal के सामने अन्नया पांडे ने जाहिर की ये ख्वाहिश
-

Mahakumbh 2025 में भगदड़ के 6 दिन में बाद फिर हादसा! भूटान के राजा की डुबकी से पहले फटा बैलून, 6 घायल
-

‘सब खत्म होना जरूरी’, कैंसर से जूझ रहीं हिना खान का पोस्ट देख घबराए लोग, क्या हुआ एक्ट्रेस को?
-

Sania Mirza की वजह से बदली इस शख्स की किस्मत! भैंस चराने वाला आज है करोड़ों का मालिक
-

IND vs ENG: इंग्लैंड को लगा भारत के खिलाफ ODI सीरीज में झटका, तूफानी खिलाड़ी हुआ बाहर
-

Delhi Election: दिल्ली में वोटिंग कल, कितने बजे शुरू होगा मतदान, कब तक खुले होंगे पोलिंग बूथ? जानिए डिटेल

