Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, June 28
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » जलगांव ट्रेन हादसा: पुष्पक एक्सप्रेस में अफवाह से मची भगदड़, 11 की मौत
Hindi News

जलगांव ट्रेन हादसा: पुष्पक एक्सप्रेस में अफवाह से मची भगदड़, 11 की मौत

HawkNewsBy HawkNewsJanuary 22, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Agency:News18Hindi

Last Updated:January 22, 2025, 20:11 IST

Pushpak Express Accident: पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी. तभी इसमें आग लगने की फैलने से अफरातफरी मच गई. इसे घबराए ने चेन पुलिंग की और ट्रेन से कूदना शुरू कर दिया. हालांकि जान बचाने की उनकी यह कोशिश ही…और पढ़ें

आग की अफवाह, ट्रेन से कूद गए लोग... फिर हुई अनहोनी, मच गई चीखपुकार

पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी, तभी जलगांव के पास बड़ा हादसा हो गया.

हाइलाइट्स

  • पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह से मची अफरातफरी.
  • अफवाह के बाद ट्रेन से कूदे लोग, 11 की मौत, 5 घायल.
  • सीएम फडणवीस और अमित शाह ने जताया दुख, हर संभव मदद का आश्वासन.

जलगांव. महाराष्ट्र के जलगांव जिले के परांडा रेलवे स्टेशन पर अचानक से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. यहां एक अफवाह की वजह से बड़ा हादसा हो गया. दरअसल पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लगने की अफवाह फैल गई. इस अफवाह के बाद ट्रेन में लोग अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे. इसी बीच सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई लोगों को रौंद दिया.

यह घटना शाम करीब 5 बजे की है. ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद ट्रेन में सवार यात्री घबराए हुए थे और अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे. इसी बीच यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींच दी और ट्रेन रुक गई. यह ट्रेन लखनऊ से मुंबई जा रही थी. ठीक उसी वक्त मनमाड से भुसावल जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस दूसरे ट्रैक से गुजर रही थी.

पहियों से निकली चिंगारी को समझ लिया आग
बताया जा रहा है कि पुष्पक एक्सप्रेस परांडा रेलवे स्टेशन के पास आ रही थी. तभी ट्रेन के मोटरमैन ने ब्रेक लगाया तो पहियों से चिंगारियां निकलने लगी. इसी दौरान यात्रियों में अफवाह फैल गई कि ट्रेन में आग लग गई है और डरे सहमे लोगों ने कोच से कूदना शुरू कर दिया.

हालांकि, जलगांव के जिला कलेक्टर ने कहा कि आग लगने की अफवाह की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. उन्होंने कहा कि तीन अस्पतालों को सक्रिय कर दिया गया है और सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं. उधर रेलवे अधिकारियों ने भी पुष्पक एक्सप्रेस में अलार्म चेन खींचने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि ऐसी संभावना है कि (हॉट एक्सल से) धुएं के कारण लोगों ने चेन खींची होगी और उसी समय ट्रेन से कूदना शुरू कर दिया होगा.

11 लोगों की मौत
रेलवे के अधिकारी बचाव अभियान की निगरानी के लिए जलगांव के पचोरा शहर में परांदा रेलवे स्टेशन के पास घटनास्थल पर हैं. नासिक के डिविजनल कमिश्नर प्रवीण गेडाम ने कहा, ‘जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है और 5 अन्य घायल हैं. पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर हैं. 8 एम्बुलेंस और कई रेलवे बचाव वैन मौके पर भेजी गई हैं… जिला कलेक्टर और डीआरएम संपर्क में हैं और हर संभव मदद की जा रही है.’

सीएम फडणवीस ने जताया दुख
उधर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार पूरी स्थिति पर नज़र रख रही है और सभी जरूरी सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जा रही है. फडणवीस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘जलगांव जिले के पचोरा के पास हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना जिसमें कुछ लोगों की जान चली गई, बहुत दर्दनाक है. मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. मेरे सहयोगी मंत्री गिरीश महाजन और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और जिला कलेक्टर कुछ ही देर में वहां पहुंचेंगे. पूरा जिला प्रशासन रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय में काम कर रहा है और घायलों के इलाज के लिए तत्काल व्यवस्था की जा रही है.’

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 8 एम्बुलेंस भेजी गई हैं. घायलों के इलाज के लिए सामान्य अस्पताल के साथ-साथ अन्य नजदीकी निजी अस्पतालों को भी तैयार रखा गया है. आपातकालीन उपकरण जैसे ग्लास कटर, फ्लडलाइट आदि भी तैयार रखे गए हैं. हम पूरी स्थिति पर नज़र रख रहे हैं और सभी आवश्यक सहायता तुरंत प्रदान की जा रही है. मैं जिला प्रशासन के संपर्क में हूं.’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस घटना पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने लिखा, ‘महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ रेल हादसा अत्यंत दुखद है. इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बातकर हादसे की जानकारी ली. स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव मदद पहुंचा रहा है. इस दुर्घटना में जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Location :

Jalgaon,Maharashtra

First Published :

January 22, 2025, 18:55 IST

homemaharashtra

आग की अफवाह, ट्रेन से कूद गए लोग… फिर हुई अनहोनी, मच गई चीखपुकार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन हादसे पर CM योगी ने जताया दुख, लखनऊ से मुंबई जा रहे यात्रियों संग दर्दनाक दुर्घटना – cm yogi condolence to pushpak express incident injured passengers going mumbai from lucknow
Next Article कौन है अरुणा? जिसकी एक सेल्फी से मारा गया 1 करोड़ का इनामी नक्सली, 37 साल छोटी लड़की से की थी शादी – naxalite jayaram reddy married 37 years younger girl soldiers surrounded and killed in gariaband encounter
HawkNews
  • Website

Related Posts

मोदी कैबिनेट के बड़े बदलाव का मास्टरप्लान आया सामने, किसकी होगी धमाकेदार एंट्री, किसका कटेगा टिकट? | Modi Cabinet Expansion: Big Changes Expected Ahead of Elections, Spotlight on Nirmala Sitharaman and Nitish Kumar

June 28, 2026

बीकानेर की मीनाकारी का अद्भुत कमाल! राजपूती विरासत से सजा फ्लेक्सिबल सूतलेड़ा बना शाही ज्वेलरी की नई पहचान

June 28, 2026

Lawrence Bishnoi Gang की Rohit Shetty को जानलेवा धमकी, 20 करोड़ दो और जान बचाओ, 8 साल में 8 Celebs निशाने पर! | Lawrence Bishnoi Gang Death Threat Rohit Shetty: 20 Crore Extortion Threat-Juhu Firing Know Timeline News Hindi

June 28, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,902)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

मोदी कैबिनेट के बड़े बदलाव का मास्टरप्लान आया सामने, किसकी होगी धमाकेदार एंट्री, किसका कटेगा टिकट? | Modi Cabinet Expansion: Big Changes Expected Ahead of Elections, Spotlight on Nirmala Sitharaman and Nitish Kumar

June 28, 2026

बीकानेर की मीनाकारी का अद्भुत कमाल! राजपूती विरासत से सजा फ्लेक्सिबल सूतलेड़ा बना शाही ज्वेलरी की नई पहचान

June 28, 2026

Lawrence Bishnoi Gang की Rohit Shetty को जानलेवा धमकी, 20 करोड़ दो और जान बचाओ, 8 साल में 8 Celebs निशाने पर! | Lawrence Bishnoi Gang Death Threat Rohit Shetty: 20 Crore Extortion Threat-Juhu Firing Know Timeline News Hindi

June 28, 2026

Maharashtra TET Paper Leak LIVE Updates: नीट के बाद महाराष्ट्र टीईटी में धमाका! बिहार से जुड़े तार, 25 साल पुराना परीक्षा माफिया है मास्टरमाइंड

June 28, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

मोदी कैबिनेट के बड़े बदलाव का मास्टरप्लान आया सामने, किसकी होगी धमाकेदार एंट्री, किसका कटेगा टिकट? | Modi Cabinet Expansion: Big Changes Expected Ahead of Elections, Spotlight on Nirmala Sitharaman and Nitish Kumar

June 28, 2026

बीकानेर की मीनाकारी का अद्भुत कमाल! राजपूती विरासत से सजा फ्लेक्सिबल सूतलेड़ा बना शाही ज्वेलरी की नई पहचान

June 28, 2026

Lawrence Bishnoi Gang की Rohit Shetty को जानलेवा धमकी, 20 करोड़ दो और जान बचाओ, 8 साल में 8 Celebs निशाने पर! | Lawrence Bishnoi Gang Death Threat Rohit Shetty: 20 Crore Extortion Threat-Juhu Firing Know Timeline News Hindi

June 28, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.