
Last Updated:
Bihar Liquor Smuggling: यूपी नंबर की एक ट्रक मोतिहारी के राजेपुर इलाके में पहुंची थी. पुलिस को देखते ही ड्राइवर की हरकत अजीब तरह की होने लगी. इस पर पुलिस को शक हुआ और ट्रक की घेराबंदी कर उस चालक को पकड़ा. ट्रक का तहखाना…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- ट्रक में तहखाना बनाकर उत्तरप्रदेश से मंगवाई गई थी विदेशी ब्रांड की शराब.
- मोतिहारी पुलिस ने पकड़ा 50 लाख की शराब, होली में खपाने की थी योजना.
मोतिहारी/अवनीश कुमार सिंह. होली पर्व को लेकर शराब तस्कर ब्रांडेड शराब का स्टॉक करने की योजना बना रहे हैं. वहीं, पुलिस भी ऐसे जुगाड़ी तस्करों पर लगातार नकेल कस रही है. इसी कड़ी में मोतिहारी पुलिस ने लगभग 50 लाख रुपए कीमत की ब्रांडेड शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. शराब की इतनी बड़ी मात्रा को ट्रक में तहखाना बनाकर लाया गया था. पुलिस को देखते ही ड्राइवर की अजीब हरकतों ने उसकी ओर पुलिस का ध्यान खींचा, फिर जैसे ही शक हुआ तो पुलिस ने एक्शन लिया. जब ने ट्रक के अंदर देखा तो दंग रह गई और शराब के धंधेबाजों के मंसूबों पर पानी फेर दिया.
ये कार्रवाई एसडीपीओ दुर्गा शक्ति के नेतृत्व में हुई है. सीडीपीओ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, कार्रवाई मोतिहारी के राजपुर थाने इलाके में की गई. दरअसल, पुलिस को देखते हुए ड्राइवर अजीब हरकतें करने लगा तो पुलिस को शक हो गया. पुलिस को यह समझते जरा भी देर नहीं हुई कि जरूर दाल में कुछ काला है. इसके बाद एक्शन लेते हुए यूपी नम्बर ट्रक के अंदर तलाशी ली गई और शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई.
बकौल एसडीपीओ मोतिहारी पुलिस ने ट्रक की छानबीन की तब पता चला कि ट्रक के अंदर तहखाना बनाया गया है, जिसमें 50 लाख रूपये का शराब लोड है. मोतिहारी पुलिस ने ट्रक के तहखाना से 50 लाख रुपए की शराब पकड़ी. शराब की बड़ी खेप अवैध रूप से ले जाई जा रही थी. इसमें 300 कार्टून थे जिनमें तकरीबन 2565 लीटर ब्रांडेड शराब की बोतलें थीं. पुलिस ने ट्रक समेत शराब जब्त किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
Motihari,Purba Champaran,Bihar
January 13, 2025, 19:26 IST

