Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Monday, June 22
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » New Delhi Assembly Seat,केजरीवाल की राह में डबल चैलेंज… प्रवेश वर्मा के साथ संदीप दीक्षित से कैसे पार पाएंगे AAP मुखिया – double challenge for arvind kejriwal sandeep dixit congress pravesh verma bjp delhi elections 2025
Hindi News

New Delhi Assembly Seat,केजरीवाल की राह में डबल चैलेंज… प्रवेश वर्मा के साथ संदीप दीक्षित से कैसे पार पाएंगे AAP मुखिया – double challenge for arvind kejriwal sandeep dixit congress pravesh verma bjp delhi elections 2025

HawkNewsBy HawkNewsJanuary 4, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने भी आगामी दिल्ली चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की पहली लिस्ट में 29 कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए गए हैं। खास बात ये है कि आप मुखिया अरविंद केजरीवाल के मुकाबले में कांग्रेस के बाद बीजेपी ने भी एक पूर्व सांसद को मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को टिकट देकर नई दिल्ली सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस ने भी पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को यहां से कैंडिडेट बनाकर केजरीवाल की टेंशन बढ़ा रखी है। अब देखना होगा कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल इस डबल चैलेंज का सामना कैसे करते हैं।

टिकट मिलते ही प्रवेश वर्मा का केजरीवाल पर अटैक

नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रवेश वर्मा एक्टिव मोड पर आ गए हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आप संयोजक ने करोड़ों रुपए खर्च कर शीश महल बना लिया, लेकिन दिल्ली की जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। वह जनता के टैक्स के पैसे को गलत तरीके से खर्च कर रहे हैं और यह अस्वीकार्य है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि मैं दिल्ली की जनता से अपील करता हूं कि वह मुझे अपना आशीर्वाद दें। मुझे यह विश्वास है कि इस बार केजरीवाल की झूठी सरकार को जनता पराजित करेगी।

दिल्ली चुनाव में मोदी मॉडल Vs केजरीवाल मॉडल! पीएम मोदी ने सेट किया एजेंडा, जानिए BJP का प्लान

AAP सरकार की सिर्फ आपदाएं लाई- प्रवेश वर्मा

प्रवेश वर्मा ने आगे कहा कि मुझ पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है मैं इसका आभारी हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपके सभी सपनों को पूरा करूंगा। दिल्ली में मौजूदा सरकार सिर्फ आपदाएं ही लाई हैं। अपनी जीत के बाद, मैं यहां के बच्चों को सरकारी नौकरी दिलवाऊंगा। हम दिल्ली में लाखों युवाओं को रोजगार देने के लिए काम करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि मुझे अभी बहुत सारे काम करने हैं। वह जनता के घर-घर जाकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। प्रवेश वर्मा ने ये भी कहा कि वह अरविंद केजरीवाल से शीश महल का दौरा कराने के लिए आग्रह करेंगे ताकि दिल्ली की जनता देख सके कि उनका पैसा कहां खर्च किया गया है।

पूर्व सीएम के बेटों से केजरीवाल की टक्कर

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चौथी बार नई दिल्ली विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी को भरोसा है कि पार्टी के संयोजक लगातार चौथी बार इस सीट पर जीत दर्ज करेंगे। हालांकि, इस बार उनकी लड़ाई कठिन मानी जा रही। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके मुकाबले में दो पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे दावेदारी कर रहे हैं। प्रवेश वर्मा के पिता साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे थे।

वहीं कांग्रेस के टिकट पर नई दिल्ली से दावेदारी कर रहे संदीप दीक्षित की मां शीला दीक्षित भी पूर्व सीएम रही हैं। यही नहीं शीला दीक्षित नई दिल्ली सीट से चुनाव भी लड़ती थीं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी को भरोसा है कि संदीप दीक्षित नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। वे दो बार लोकसभा सांसद भी रहे हैं।

दिल्ली में AAP का खेल बिगाड़ेगी कांग्रेस! समझें क्या है ‘हाथ बदलेगा हालात’ की रणनीति

क्या है नई दिल्ली सीट का समीकरण

नई दिल्ली विधानसभा सीट, हमेशा से ही दिल्ली की हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती रही है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि यहां से पूर्व सीएम शीला दीक्षित एक समय दावेदारी करती थीं। जीतने के बाद दिल्ली का जिम्मा संभाला। बाद में अरविंद केजरीवाल ने यहां दावेदारी की और लगातार तीन बार जीत दर्ज करने में सफल रहे। वो भी जीतने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

क्यों हॉट सीट है नई दिल्ली

नई दिल्ली विधानसभा सीट, बिल्कुल सेंटर में स्थित है। यहां कई वीआईपी इलाके आते हैं, जिनमें कनॉट प्लेस, लुटियन्स दिल्ली और सरकारी कार्यालयों वाले क्षेत्र आते हैं। इस विधानसभा क्षेत्र के अधिकतर मतदाता शिक्षित और आर्थिक रूप से संपन्न हैं। इनमें सरकारी अधिकारी, कारोबारी, वरिष्ठ अधिकारी भी वोटर्स हैं।

क्या है इस सीट पर जातीय समीकरण

इस सीट पर जातीय समीकरण देखें तो यहां ब्राह्मण वोटर्स बेहद प्रभावशाली हैं। ये वर्ग बीजेपी और कांग्रेस का परंपरागत सपोर्टर माना जाता रहा है। हालांकि, आम आदमी पार्टी की एंट्री के बाद हालात बिल्कुल बदल गए। यही वजह है कि केजरीवाल यहां से जीत दर्ज करने में सफल रहे। पंजाबी और खत्री समुदाय के वोटर्स भी इस सीट पर हैं। दलित मतदाताओं की भी यहां अच्छी संख्या है।

पू्र्वांचलियों पर जोर, बीजेपी पर पलटवार… केजरीवाल के बयान का मतलब समझिए

नई दिल्ली सीट पर अब तक का रिकॉर्ड

नई दिल्ली सीट पर अब तक हुए 7 विधानसभा चुनावों में से 3 बार कांग्रेस और 3 बार आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। एक बार बीजेपी ने बाजी मारी थी। 7 में से 6 चुनावों में जीतने वाले उम्मीदवार दिल्ली के सीएम भी बने हैं। 1993 में यहां हुए पहले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कुंवर सेन चुनाव जीतने में सफल रहे थे।

फिर 1998, 2003 और 2008 के चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित चुनाव जीतने में सफल रहीं और सीएम बनीं। 2013 में अन्ना आंदोलन के बाद हुए चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित को हराकर नई दिल्ली सीट पर कब्जा जमाया। उसके बाद से लगातार तीन चुनाव में उन्हें यहां से जीत मिली है। अब देखना होगा कि 2025 के दिल्ली चुनाव में क्या केजरीवाल अपनी जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखने में सफल रहेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleVaishali Latest News: सोना, टीवी और कैमरे ही नहीं चोरों ने घर से चुराई कुछ ऐसी चीजें, जो किसी ने सोचा तक नहीं था!
Next Article दिल्‍लीवालों पर तमराज किलविश का साया, प्‍लेन, ट्रेन, फरारी सबका ब्रेकडाउन, नए साल में लोगों पर यह कैसा सितम – national capital weather news present season longest 9 hour zero visibility period imd forecast
HawkNews
  • Website

Related Posts

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में फिर आया भयानक भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.2 की तीव्रता | Afghanistan earthquake today magnitude 5 point 2 hits hindu kush region latest news

June 22, 2026

84 कोसी परिक्रमा मार्ग के 6 प्रमुख आश्रमों का ₹20.64 करोड़ से कायाकल्प, संतों में खुशी

June 22, 2026

‘प्यार के लिए छोड़ा देश, शादी के बाद बदला धर्म’, कौन हैं Sonam Khan? 40 साल बाद क्यों चर्चा में? | Sonam Khan reacts to 40-year-old rumour about casting in Tridev song ‘Oye Oye’ and Relationship with Rajiv Rai, know profile hindi

June 22, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,762)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में फिर आया भयानक भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.2 की तीव्रता | Afghanistan earthquake today magnitude 5 point 2 hits hindu kush region latest news

June 22, 2026

84 कोसी परिक्रमा मार्ग के 6 प्रमुख आश्रमों का ₹20.64 करोड़ से कायाकल्प, संतों में खुशी

June 22, 2026

‘प्यार के लिए छोड़ा देश, शादी के बाद बदला धर्म’, कौन हैं Sonam Khan? 40 साल बाद क्यों चर्चा में? | Sonam Khan reacts to 40-year-old rumour about casting in Tridev song ‘Oye Oye’ and Relationship with Rajiv Rai, know profile hindi

June 22, 2026

ऑपरेशन जल्दी किए… पावटा अस्पताल में आखिर क्या हुआ? डिलीवरी के बाद महिलाओं की तबीयत बिगड़ने से परिजन परेशान

June 22, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में फिर आया भयानक भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.2 की तीव्रता | Afghanistan earthquake today magnitude 5 point 2 hits hindu kush region latest news

June 22, 2026

84 कोसी परिक्रमा मार्ग के 6 प्रमुख आश्रमों का ₹20.64 करोड़ से कायाकल्प, संतों में खुशी

June 22, 2026

‘प्यार के लिए छोड़ा देश, शादी के बाद बदला धर्म’, कौन हैं Sonam Khan? 40 साल बाद क्यों चर्चा में? | Sonam Khan reacts to 40-year-old rumour about casting in Tridev song ‘Oye Oye’ and Relationship with Rajiv Rai, know profile hindi

June 22, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.