दिग्विजय सिंह ने कहा भगवा झंडा लगाना है तो भारत माता मंदिर की प्रतिमा के ऊपर लगाएं। लेकिन, तिरंगे का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन और कलेक्टर को 24 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया है।
प्रशासन को दिया अल्टीमेटम
जिला प्रशासन को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि भगवा झंडा हटाकर तिरंगा लगाया जाए। दिग्विजय सिंह ने साफ तौर पर कहा कि यदि तय समय 24 तारीख तक भगवा झंडा नहीं बदला गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता खुद 24 दिसंबर को नाके पर पहुंचकर भगवा झंडा हटाएंगे और तिरंगा फहराएंगे।
3 दिसंबर को लहराया था भगवा ध्वज
राजगढ़ में 3 दिसंबर को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय पर स्थित खिलचीपुर नाके पर भारत माता की प्रतिमा के समीप लगे 100 फीट ऊंचे लंबे पोल पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की जगह भगवा झंडा फहराया गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसके बाद से ही लगातार तिरंगे की जगह भगवा ध्वज लहरा रहा था। इसको लेकर अब दिग्विजय सिंह ने भी प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है।
दिग्विजय बोले केसरिया ध्वज लगाना है तो मंदिर पर लगाओ
राजगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज को हटाकर भगवा झंडा लगाना उचित नहीं है। अगर केसरिया झंडा लगाना है तो मंदिर पर लगाओ। रघु करके किले में आज भी केसरिया झंडा लगा है।

