मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आई कॉल की जांच में पुलिस जुट गई है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गत दशहरा को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी।
मार्च में भी आया था धमकी भरा फोन
इससे पहले इस साल मार्च में लखनऊ के महानगर स्थित नियंत्रण कक्ष सुरक्षा मुख्यालय में शनिवार रात फोन करके सीएम योगी आदित्यनाथ को को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल उधम सिंह के अनुसार, रात करीब 10 बजे 8889991916 से कॉल आई थी। योगी को धमकी सीयूजी नंबर पर दी गई। युवक ने फोन किया और कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा दिया जाएगा। इस पर जब सिपाही ने पूछा कि कहां से बोल रहे हैं तो युवक ने तुरंत फोन काट दिया। योगी की धमकी मिलते ही हड़कंप मच गया था।
दिसंबर, 2023 में एक और धमकी
इसी तरह, दिसंबर, 2023 में भी सीएम योगी, श्रीराम मंदिर और यूपी एसटीएफ चीफ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। डीजीपी मुख्यालय और एसटीएफ मुख्यालय के कंट्रोल रूम पर धमकी भरा फोन आया था। इसमें कहा गया कि आईएस से जुड़े जुबेर खान ने एक मेल कर योगी आदित्यनाथ, तत्कालीन एसटीएफ चीफ अमिताभ यश सहित अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है।

