बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। बेगूसराय से सांसद को यह धमकी व्हाट्सएप कॉल के जरिए मिली है। धमकी देने वाले ने अपना नाम ‘अमजद 1531’ बताया है। हालांकि, गिरिराज सिंह ने अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिन पहले ही सांसद पप्पू यादव को भी व्हाट्सएप कॉल पर धमकी मिली थी।
गिरिराज सिंह को मिली धमकी से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। हाल ही में सिंह ने ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ निकाली थी, जिस दौरान उनके कुछ बयान विवादों में घिर गए थे। अभी तक यह साफ नहीं है कि धमकी का संबंध इन बयानों से है या नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही गिरिराज सिंह से भी पूछताछ की जाएगी।
गिरिराज को ‘amjad1531’ के नाम से आया कॉल

रिपोर्ट के अनुसार, उनके वॉट्सएप पर ‘amjad1531’ के नाम से कॉल आया था। यह फोन कहां से आया था इसके बारे में अभी जानकारी नहीं आई है। इस पर गिरिराज सिंह का बयान आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।
पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दी गई धमकी
गौरतलब है कि पप्पू यादव को भी कुछ दिन पहले अमन साहू गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी। यादव ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को ‘दो टके का अपराधी’ बताते हुए उन्हें खत्म करने की बात कही थी, जिसके बाद उन्हें यह धमकी मिली। इस घटना से डरे पप्पू यादव ने केंद्र सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उन्हें फिलहाल Y श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, जिसे बढ़ाकर Z श्रेणी करने की मांग की गई है।