कंपनी ने शेयर का भाव 1,865-1,960 रुपये प्रति शेयर तय किया था। इसमें निवेशक एक लॉट में 7 शेयरों के लिए बोली लगा सकते थे।
क्या थी जानकारों की सलाह?
ज्यादातर जानकारों ने लंबी अवधि के लिए इस आईपीओ में पैसा लगाने की सलाह दी थी। उनका मानना है कि भारत में कंपनी की ब्रांड प्रेजेंस मजबूत है। पैसेंजर कार बाजार में बढ़ोतरी का फायदा उठाने के लिए यह अच्छी स्थिति में है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने कहा था, ‘इंडस्ट्री में तेजी के बीच स्थिर ग्रोथ की संभावनाओं, मजबूत वित्तीय स्थिति और SUV प्रोडक्ट्स की अच्छी रेंज को देखते हुए हम हुंडई के IPO को सब्सक्राइब करने की सलाह देते हैं। हमें उम्मीद है कि लिस्टिंग के वक्त इस IPO से बहुत ज्यादा मुनाफा नहीं होगा, लेकिन कंपनी मध्यम से लंबी अवधि में अपने पोर्टफोलियो पर अच्छा रिटर्न देगी।’
भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी है हुंडई
हुंडई भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। सेडान, हैचबैक और SUV सेगमेंट में कंपनी के पास 13 पैसेंजर व्हीकल मॉडल हैं। कंपनी की योजना अपनी मजबूत लोकल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता का इस्तेमाल करके एशिया में खुद को हुंडई मोटर के सबसे बड़े उत्पादन केंद्र के रूप में स्थापित करने की है। यह चेन्नई में दो प्रोडक्शन प्लांट चलाती है, जिनकी कुल स्थापित क्षमता 8.24 लाख यूनिट प्रति वर्ष है और जो फिलहाल 90% से ज़्यादा क्षमता पर काम कर रहे हैं।
जून 2024 को खत्म तिमाही के लिए हुंडई मोटर इंडिया का रेवेन्यू 17,344 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 16,624 करोड़ रुपये था। इस रेवेन्यू में 76% घरेलू बाजार से आया। जबकि एक्सपोर्ट का हिस्सा 24% रहा। तिमाही के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ 1,489.65 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1,329.19 करोड़ रुपये था।
इस इश्यू के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल, HSBC सिक्योरिटीज, जेपी मॉर्गन और मॉर्गन स्टेनली बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज इश्यू का रजिस्ट्रार था।

