Tamil Nadu Train Accident: तमिलनाडु में शुक्रवार रात बड़ा रेल हादसा हुआ है. मैसूर से बिहार के दरभंगा जा रही मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस ट्रेन (12578) शुक्रवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास कवरैप्पेट्टै रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई. इस हादसे में अब तक 19 लोगों के घायल होने की खबर है. हादसा रात 8.50 बजे हुआ.
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात को तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में कावराईपेट्टई रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से टकराने वाली दरभंगा बागमती एक्सप्रेस ट्रेन मैसूर से दरभंगा जा रही थी, तभी वह गलती से उस लूप लाइन में आ गई, जहां मालगाड़ी खड़ी थी, जिसके कारण टक्कर हो गई. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक आरएन सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “यह ट्रेन गुडूर और आगे आंध्र प्रदेश जा रही थी तथा मैसूर से चलकर ओडिशा होते हुए दरभंगा जाती. जब यह इस स्टेशन (कावराईपेट्टई) से गुजरी तो लूप लाइन पर एक मालगाड़ी खड़ी हो गई, जिसे प्राथमिकता दी गई.”
திருவள்ளூர் மாவட்டம் கவரப்பேட்டை அருகே பாக்மதி விரைவு ரயில் சரக்கு ரயிலுடன் மோதிய விபத்தை அறிந்து அதிர்ச்சியுற்றோம். இந்த விபத்தையடுத்து, மாண்புமிகு முதலமைச்சர் @mkstalin அவர்களின் உத்தரவின் பேரில் முழு வீச்சில் மீட்புப்பணிகள் நடைபெற்று வருகின்றன.
ரயில் விபத்தில் காயமுற்று,… pic.twitter.com/MSdkrkU6HG
— Udhay (@Udhaystalin) October 11, 2024
