कब ढहा पुल?
पुलिस ने बताया कि ट्रक कारवार की ओर जा रहा था, लेकिन पुल ढहने से वह नदी में गिर गया। रात्रि गश्ती दल ने पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी। कारवार के पुलिस अधीक्षक एम नारायण ने कहा कि हमारे रात्रि गश्ती दल ने पुल के ढहने की सूचना नियंत्रण कक्ष को दी। पुल ढह जाने से ट्रक नदी में गिर गया था और घायल चालक वाहन के ऊपर था। स्थानीय मछुआरों ने हमारे दल के साथ मिलकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
भारी वाहनों को छोड़कर अन्य को आवाजाही की अनुमति
उन्होंने कहा कि वाहन चालक को कारवार आयुर्विज्ञान संस्थान एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। कारवार पुलिस ने बताया कि काली नदी पर बने पुराने पुल के ढहने के बाद बुधवार को तड़के नए पुल पर यातायात कुछ देर के लिए रोक दिया गया। हालांकि बाद में भारी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को आवाजाही की अनुमति दे दी गई।
कर्नाटक के अधिकारियों ने की नए पुल की जांचगोवा के कैनाकोना पुलिस थाने के प्रभारी हरीश राउत देसाई ने बताया कि नए पुल पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया था। क्योंकि पुराने पुल के ढह जाने के बाद कर्नाटक के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे थे कि नया पुल यातायात का अधिक बोझ झेलने में सक्षम है या नहीं। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में एक एफआईआर भी दर्ज की गई है।