Gen Z को अक्सर स्क्रीन, सोशल मीडिया और शॉर्ट अटेंशन स्पैन के लिए जज किया जाता है।
लेकिन जयपुर के ये युवा हर वीकेंड एक अलग कहानी लिख रहे हैं।
9 से 5 की नौकरी के बाद, छुट्टी के दिन आराम करने के बजाय ये शहर की धरोहरों और सार्वजनिक जगहों से कचरा हटाने निकल पड़ते हैं। तीन दोस्तों की छोटी-सी पहल आज 250 युवाओं का आंदोलन बन चुकी है।
6000 किलो से ज्यादा कचरा, जिसमें 3000 किलो से अधिक सिंगल-यूज़ प्लास्टिक शामिल है, ये टीम अब तक साफ कर चुकी है।
ये सिर्फ सफाई नहीं है। यह उस Gen Z की तस्वीर है जो शिकायत कम और योगदान ज़्यादा करती है। जो बदलाव का इंतज़ार नहीं करती, बल्कि खुद बदलाव बन जाती है।
इनकी टीम का नाम है Kartavyya और इसकी टैगलाइन ही इनके काम की पहचान है —
“Karoge jitna, saaf hoga utna.”
सच में, ऐसे युवा सिर्फ शहर नहीं साफ कर रहे, बल्कि जिम्मेदार नागरिकता की एक नई मिसाल भी गढ़ रहे हैं।
क्योंकि कुछ लोग सिर्फ शिकायत करते हैं, और कुछ लोग आगे बढ़कर बदलाव लाते हैं।
@hamarakartavyya
Gen Z Changemakers For Environment, Jaipur Youth Initiative, Heritage Conservation India, Community Cleanup Drive, Youth-Led Movement
#thebetterindia#goodnews#positivestories#indianews#thebetterindiahindi#hindi
Follow us for more:
Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/
Website: https://hindi.thebetterindia.com/

