50 बच्चों की मेहनत से बने 500 दीये, अब इनकी रोशनी से रोशन होगा उनका भविष्य! ❤️
भुवनेश्वर की दामना झुग्गी बस्ती के इन बच्चों ने इस दिवाली मिट्टी और गाय के गोबर से 500 से ज़्यादा इको-फ्रेंडली दीये बनाए हैं। आशाएं फाउंडेशन की मदद से बच्चों ने दीये बनाना सीखा और अब अपने हुनर से कमाई भी कर रहे हैं।
इन दीयों को बेचकर मिलने वाले पैसों से बच्चों के लिए किताबें और स्टेशनरी खरीदी जाएगी। साथ ही, कमाई का एक हिस्सा उनके बैंक खातों में जमा होगा। पिछले 5 सालों से यह फाउंडेशन भुवनेश्वर की करीब 20 बस्तियों में बच्चों को हुनर सिखाकर आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रहा है।
क्योंकि जब बच्चों के हाथों को हुनर और सपनों को सही दिशा मिलती है, तो उनका भविष्य भी रोशन होने लगता है! आपको बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की यह पहल कैसी लगी? कमेंट में ज़रूर बताएं!
Slum Children Making Eco Friendly Diyas for Diwali, 50 Underprivileged Children Making 500 Handmade Clay Diyas, Aashayein Foundation Empowering Children Through Skill Development
#thebetterindia#goodnews#positivestories#indianews#thebetterindiahindi#hindi
Follow us for more:
Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/
Website: https://hindi.thebetterindia.com/

