Poplar tree farming : पॉपुलर की खेती किसानों की किस्मत बदल रही है. यूपी में रामपुर के किसान जावेद इसकी खेती से मालामाल हो गए हैं. जावेद ने पॉपुलर से खेती से 5 साल में करीब 80 लाख रुपये कमाए हैं. पेड़ों के बीच उन्होंने गेहूं, सरसों और दलहनी फसलें भी उगाईं. जावेद (60) ने 8 एकड़ जमीन में Poplar W-110 वैरायटी के करीब 3 हजार के पेड़ लगाए थे. 30-35 रुपये प्रति पौधे खरीदे थे. पांच साल बाद एक पेड़ का वजन करीब 3 से 3.5 कुंटल तक हो जाता है. बाजार में इस समय पॉपुलर का रेट 1150 रुपये प्रति क्विंटल है. हर साल पेड़ों की ऊंचाई और मोटाई बढ़ती जाती है.


