Entertainment
oi-Purnima Acharya
Asha Bhosle Superhit Song: भारतीय संगीत जगत में जब भी सदाबहार आवाजों की बात होती है, तो आशा भोसले का नाम सबसे ऊपर आता था। अपनी बहुमुखी गायकी और जादुई सुरों से उन्होंने ऐसा मुकाम हासिल किया था, जिसे छू पाना हर किसी के बस की बात नहीं थी लेकिन आज वो आवाज थम गई।
महान गायिका आशा भोसले का निधन
अपनी सुरीली आवाज से सात दशकों तक श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाली महान गायिका आशा भोसले ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। 92 वर्ष की उम्र में उनकी मौत हो गई है। उनके निधन की खबर फैलते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है और संगीत प्रेमियों की आंखें नम हो गई हैं।

आशा भोसले का खास गाना जिसने मचाया तहलका
हजारों गीतों से सजे आशा भोसले के लंबे करियर में कई ऐसे गाने हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं लेकिन इनमें एक गाना ऐसा है, जिसने करीब पांच दशक बाद भी अपनी चमक बरकरार रखी है।
1949 से शुरू हुआ था सुनहरा सफर
आशा भोसले ने अपने करियर की शुरुआत साल 1949 में फिल्म ‘रात की रानी’ के एक गीत से की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हर दशक में उन्होंने ऐसे गीत दिए, जो न सिर्फ सुपरहिट हुए बल्कि संगीत प्रेमियों की यादों का हिस्सा बन गए।
‘डॉन’ का वो गाना जिसने रचा इतिहास
-हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वह है फिल्म Don का सुपरहिट गीत ‘ये मेरा दिल प्यार का दीवाना’। साल 1978 में रिलीज हुआ ये गाना आज भी उतना ही ताजा लगता है, जितना उस दौर में था। लगभग चार मिनट का ये गाना अपनी धुन, बोल और अंदाज की वजह से आज भी महफिलों की जान बना हुआ है।
-इस गाने को आशा भोसले ने अपनी खास अदा में गाया था जबकि इसके बोल मशहूर गीतकार Indeevar ने लिखे थे। संगीत की जिम्मेदारी दिग्गज जोड़ी Kalyanji-Anandji ने संभाली थी, जिन्होंने इसे एक अलग ही पहचान दी।
हेलेन के डांस ने बढ़ाया गाने का आकर्षण
इस गाने को पर्दे पर जीवंत बनाया दिग्गज डांसर और अभिनेत्री हेलेन ने। उनके डांस और एक्सप्रेशन्स ने इस गीत को एक नई ऊंचाई दी थी। फिल्म में ये गाना अमिताभ बच्चन के सामने फिल्माया गया था, जहां हेलेन की अदाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। उनका कॉन्फिडेंस, स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस उस दौर के लिए बेहद अलग और बोल्ड था, जिसने इस गाने को आइकॉनिक बना दिया।
आज भी क्यों कायम है इस गाने का क्रेज
‘ये मेरा दिल प्यार का दीवाना’ न तो किसी पुराने गाने का रीमेक था और न ही रीमिक्स बल्कि ये एक ओरिजिनल रचना थी। शायद यही वजह है कि 48 साल बाद भी इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। शादी, पार्टियों या स्टेज शो, हर जगह ये गाना लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। आशा भोसले की आवाज में जो खनक और भावनाओं की गहराई थी, वही इस गाने को आज भी खास बनाती है।
फैशन और स्टाइल में भी बना ट्रेंडसेटर
-इस गाने में हेलेन का सफेद डबल स्लिट ड्रेस लुक उस समय के हिसाब से काफी बोल्ड माना जाता था। उस दौर में जहां महिलाओं के पहनावे को लेकर एक अलग सोच थी, वहीं हेलेन ने अपने स्टाइल से एक नया ट्रेंड सेट किया।
-आज भी कई एक्ट्रेसेस उनके इस आइकॉनिक लुक से प्रेरणा लेती नजर आती हैं। तमन्ना भाटिया और नोरा फतेही जैसी स्टार्स ने अपने परफॉर्मेंस में इस क्लासिक स्टाइल को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पेश किया है।
संगीत प्रेमियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा ये गीत
समय भले ही बदल गया हो, आशा भोसले हमें छोड़कर चली ई हों, लेकिन ‘ये मेरा दिल प्यार का दीवाना’ का जादू आज भी वैसा ही बरकरार है। ये गाना सिर्फ एक गीत नहीं बल्कि एक दौर की याद और संगीत की अमर धरोहर बन चुका है, जिसे सुनते ही हर किसी का दिल झूम उठता है।
-

Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान
-

Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस
-

‘पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया’, वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल
-

16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ
-

Asha Bhosle World Record: खुद की पहचान बचाने के लिए बदला अंदाज! फिर रच दिया संगीत का सबसे बड़ा इतिहास!
-

Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे
-

Asha Bhosle Top 10 Songs: आशा भोसले के वो 10 हिट गाने जिनको कभी नहीं भूलेगा देश, निधन पर रो रहा पूरा भारत
-

Asha Bhosle Passed Away LIVE: आशा भोसले के निधन से बहुत दुखी हूं-PM मोदी
-

Asha Bhosle Net Worth: कौन होगा ‘आशा ताई’ की करोड़ों की प्रॉपर्टी का उत्तराधिकारी, कितनी सम्पत्ति छोड़ गईं?
-

Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज!
-

कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video
-

‘अक्षय कुमार ने हमे संभाला’, क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज
-

Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी?
-

Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास
-

Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी ‘डकैत’, सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें

