नई दिल्ली. महज 7 महीने की बच्ची, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि जर्मनी की सरकार ने उसे माता-पिता से छीन लिया. उन्हें पालने नहीं दे रही है. घर लेकर जाने नहीं दे रही है. माता-पिता मिलने के लिए तरस रहे हैं. उसे घर लाने के लिए दर-दर भटक गए हैं. लगभग चार साल हो गए. गुहार लगाकर थक चुके हैं. लेकिन अब भारत सरकार ने जान लड़ा दी है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर से इस बारे में बात की. विदेश मंत्रालय बच्ची को वापस लाने के लिए हर कोशिश कर रहा है, ताकि वह एक बार फिर अपने मां की गोद में खेल सके. लेकिन कुछ अड़चने हैं. आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला है क्या?
जन्म के महज 7 महीने बाद ही जर्मन अधिकारियों ने जिस बच्ची को अपने पुनर्वास केंद्र में जबरदस्ती भर्ती करा दिया था, उसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी वहां के चांसलर से बात की है. उसके मां-बाप अपनी बेटी के लिए दर-दर भटक रहे हैं. भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने दिल्ली में बेबी अरिहा शाह के मामले पर चर्चा की. प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए विक्रम मिस्री ने कहा कि भारत विभिन्न स्तरों पर अरिहा शाह के मामले पर बहुत बारीकी से नजर रख रहा है. बेबी अरिहा शाह को जर्मनी में पालन-पोषण के लिए रखा गया है. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जर्मनी में अपने समकक्ष के सामने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था. शुक्रवार को हुई बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया गया था.
बेबी अरिहा केस
बेबी अरिहा का जन्म 2021 में जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भावेश शाह के घर हुआ था, जो 2018 में धरा के साथ बर्लिन चले गए थे. इससे पहले 23 सितंबर 2021 को जर्मन अधिकारियों ने अरिहा शाह के मां-बाप को एक मामले में घसीटा था, जब वह बच्ची महज सात महीने की थी. आरोप लगाया कि उसके माता-पिता-धरा और भावेश ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था.
अरविंद केजरीवाल पर हमला… ‘आप’ के दावे से गरमाई सियासत, बीजेपी पर जड़े आरोप
जर्मन अधिकारियों को गलत शक
इसके बाद अरिहा शाह को जर्मनी के जुगेंडमट या युवा कल्याण ऑफिस की हिरासत में रखा गया, तब उसे एक आकस्मिक चोट लगी थी. वहां उसकी लगातार मौजूदगी द्विपक्षीय संबंधों में एक अड़चन बन गई है. धरा ने कहा था कि अरिहा के जन्म के बाद, उसकी दादी बर्लिन में परिवार से मिलने आई थीं. उनकी गलती से बच्चे को चोट पहुंच गई, जिससे बाहरी जननांग में चोट लग गई. अरिहा के परिवार ने दावा किया कि उसे अस्पताल ले जाया गया. जिसके बाद जर्मन अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया क्योंकि यह यौन उत्पीड़न का मामला होने का संदेह था.
Tags: MP Narendra Modi, Narendra modi
FIRST PUBLISHED : October 25, 2024, 21:40 IST

